विस्तार
अगर आप भी उदास रहते हैं, तो हंसना शुरू कर दीजिए। हंसी से आपका जीवन खुशहाल रहेगा और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.......
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...
पत्नी- आपने कुछ सुना...
पति- क्या...?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था..
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ।
पप्पू- आम, केला, अमरूद।
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।
पप्पू- एक दर्जन केले।