विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
मां – कौन था फोन पर?
पप्पू – दोस्त था।
मां – वास्तव में बता कौन था?
पप्पू – संजय दत्त।
पप्पू गुस्से में घर से भाग गया
दौड़ता रहा
घंटों दौड़ता रहा...
4 – 5 घंटे दौड़ने के बाद
जब थककर बैठा तो पता चला
कि
केवल फिल्मों में ही हीरो दौड़ते हुए बड़े होते हैं।
हकीकत में नहीं!
लड़का एक दुकान के बगल में बहुत देर से खड़ा था।
लड़की आई – क्या कर रहे हो?
लड़का – मोटीवेट कर रहा हूं?
लड़की – वाओ किसको कर रहे हो?
लड़का गुस्से में आंख लाल करके बोला -
अरे मोटी तेरा वेट कर रहा हूं 1 घंटे से।
महाकंजूस सेठ अपने बच्चों से बोला,
कंजूस – जो आज शाम खाना नहीं खाएगा
उसे मैं 10 रुपए दूंगा।
तीनों बेटे 10 - 10 रुपए लेकर बिना खाना खाये सो गए।
कंजूस सुबह बोला –
अब जो 10 रुपए देगा
केवल उसी को नाश्ता मिलेगा
बच्चे परेशान
ये बाप है या कुछ ओर?
स्टूडेंट - मिस आपने कल मुझे कॉल किया था?
टीचर - नहीं तो?
स्टूडेंट - कमाल है, मेरे फोन पर लिखा था मिस काल।
एक छोटी सी प्रेम कहानी...
एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था।
फिर एक दिन लड़की ने मुंह धोकर दिखा दिया।
उसके बाद से लड़के ने पीछा करना ही छोड़ दिया।