विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
मास्टर - पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं।
पप्पू - मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो?
मास्टर - बता ताजमहल किसने बनाया?
पप्पू - मिस्त्री ने।
मास्टर - अबे गधे मतलब किसने बनवाया?
पप्पू - ठेकेदार ने बनवाया होगा।
बेटा - पापा आपको मेरे स्कूल में बुलाया गया है।
पिता - क्या हुआ?
बेटा - गणित के मास्टर ने पूछा 5x8 कितने? मैंने बोला - 40
पिता - तो?
बेटा - तब उसने पूछा 8x5 कितने?
पिता - तो पागल इसमें अंतर क्या है?
बेटा - बिलकुल, मैंने भी ऐसे ही कहा था।
एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला - हे भगवान! ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है। उठा ले रे बाबा।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा।
यमदूत बोला - तुमने याद किया मुझे,
और मैं आ गया।
आदमी - अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता?
पप्पू दारू पीते हुए पकड़ा गया...
जज - इस आदमी को क्यों पकड़ा गया?
वकील - ये आदमी दारू पीकर ड्राइव कर रहा था।
जज - क्या सबूत है कि इसने दारू पी रखी थी?
वकील - ये व्यक्ति खुद,
पप्पू - जी सर, एक पेग ही लिया था।
एक नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रध्दा से कहा - हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए।
लॉकडाउन में पति और पत्नी पार्क में हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे...
उसी टाइम एक शरारती बच्चा वहा से गुजरा और बोला -
अंकल, कल वाली ज्यादा मस्त थी।
पति चार दिन से ख़ाली पेट बगीचे में उस बच्चे को ढूंढ रहा है।