विस्तार
Latest Chutkule: इंसान इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान प्रसन्न रहता है और सेहतमंद रहता है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, जो हमारे दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा भी हंसने के कई सारे फायदे हैं। इससे हमारा चेहरे पर निखार रहता है । साथ ही हमारे बाल भी काले और चमकदार बने रहते हैं। इसलिए हमें सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बच्चा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा तो बच्चा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा।
पिता ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा-
अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे?
बच्चा बोला – मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था, अब मिल गया।
गर्लफ्रैंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।
बॉयफ्रैंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।
गर्लफ्रैंड बेहोश।
पत्नी- आज बस में कंडक्टर ने मेरी बेइज्जती की।
पति- क्यों? क्या हुआ?
पत्नी- मेरे बस से उतरते ही उसने कहा- अब तीन सवारियाँ इस सीट पर आ जाएं।
लड़का - तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की - तमन्ना
लड़का - तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की - क्यों?
लड़का - क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
टीचर - सभी एक सवाल का जवाब देंगे
छात्र- हां टीचर पूछिए
टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है?
छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी।