विस्तार
Husband and Wife Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ ही इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से दिल की बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। मन प्रसन्न रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हंसने से हमें कई सारे फायदे होते है, जैसे हमारे चेहरे की रंगत बनी रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
सावन सोमवार का व्रत रखकर एक खूबसूरत लड़की भोजपूरी में भगवान शिवजी से बोली...
लड़की-हमनी के तोहरे जैसन वर चाही, वर्ना हम बियाह नैखे करब
भगवान शिवजी बोले-तोहार से पहले लड़की के इहै इच्छा बा।
लड़की-हम त उ लड़की से बड़ बानी, पहले हमार अर्जी पर ध्यान दी।
भगवान शिवजी बोले-तथास्तु।
कुछ महीने बाद भोला नाम से लड़की की शादी हुई
एक बार यमराज, पप्पू के सपने में आकर बोला...
यमराज-मैं तेरी जान लेने आया हूं।
यह सुन पप्पू मुस्कुरा कर बोला-ले जाइए, पड़ोस में 2 घर
छोड़कर तीसरे घर में रहती है। नाम है उसका-चमेली।
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ
गर्लफ्रेंड बेहोश!
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो,
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं
पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली
भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे
पति - मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ जोड़कर ही घर से निकला था।