Latest Jokes: हंसना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार लोग अपने व्यस्त दिनचर्या के चलते इसे नजरअंदाज कर देता है, जिसके चलते उन्हें कई बार मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप इन बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। आपको बस अपने लिए थोड़ा वक्त निकालना है। दरअसल, हंसते मुस्कुराते रहने से हम इन परेशानियों से बच सकते हैं। हंसने से हमारे चेहरे की रौनक बरकरार रहती है। साथ ही हमारे बालों में भी चमक बनी रहती है। यही कारण है कि लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम आज भी आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं, हंसने हंसाने का मजेदार सिलसिला...
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान...
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरे फ्रेंड बनेंगे।
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है?
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
मरीज डॉक्टर से - डॉक्टर साहब आपने जो पर्ची के पीछे दवाई लिखी थी,
वो पूरे शहर में कही नहीं मिल रही।
डॉक्टर - अरे भाई, वो तो मैं अपना पैन चला कर चेक कर रहा था।
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू: प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू: नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
टीचर- इंसान वो है
जो हमेशा दूसरों की मदद करे।
स्टूडेंट- लेकिन एग्जाम के समय ना तो आप खुद इंसान बनती हो
और ना ही दूसरों को बनने देती हो।
आगे पढ़ें
हंसने से हमारे चेहरे की रौनक बरकरार रहती है। साथ ही हमारे बालों में भी चमक बनी रहती है। यही कारण है कि लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम आज भी आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।