विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू - डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है,
ज्यादा काम करता हूं तो थक जाता हूं,
देर तक जगा रहूं
तो नींद आ जाती है, मैं क्या करूं?
डॉक्टर - रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे।
पत्नी - सुनते हो, आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे
उड़ाने लगा है, जहां भी छुपाती हूं ढूंढ ही लेता है।
पति - उस नालायक की किताबों मे छुपाया कर,
परीक्षा तक तो ढूंढ ही नहीं पाएगा।
नौकर - मैडम घर में मेहमान आए हैं।
शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं?
मैडम - अरे डरता क्यों है?
न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है,
डाल दे दो बूंद।
मोटू-पतलू नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे।
मोटू - हे भगवान, मैंने इतनी सीढियां पहले कभी नहीं चढ़ी।
पतलू - अरे सीढियां तो ठीक है, मैं तो इस बात पर हैरान हू्ं कि पकडने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई है।
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी!
पत्नी - ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति - कहते हैं जोडियां ऊपर से बनती हैं।