विस्तार
Today’s Funny Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमें सेहतमंद रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। दरअसल, हंसने से मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हर दिन हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी नियमित रूप से हंसते हैं, तो आप मानसिक तनाव से जुड़ी तमाम परेशानियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं. जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए बिना देर किए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
बंता- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज आती है,
इतनी खुशी का राज क्या है?
संता- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,
लग जाये तो वो हंसती है,
नहीं लगे तो मैं हंसता हूं।
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।'
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना,
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा,
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बदतमीज
आप खुद ले लीजिए और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना।
एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया…
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे,
वहां खड़े- खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया
लेकिन दादी नहीं आईं,
घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए,' मम्मी ने आने नहीं दिया'।