विस्तार
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि हंसने से तनाव दूर होता है। अगर आप भी तनाव मुक्त रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हमारी हंसी केवल तनाव से ही नहीं बल्कि कई अन्य परेशानियों में भी बाहर निकालने में मदद करती है। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले हंसने-मुस्कुराने में हमारी काफी मदद करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ धमाकेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टिंकू- अगर आपकी प्रेमिका खूबसूरत, समझदार, ध्यान रखने वाली,
कभी न जलने वाली और अच्छा खाना बनाने वाली हो तो उसे आप क्या नाम देंगे?
पिंकू- दुनिया की सबसे बड़ी अफवाह।
भाभी जी- देवर जी क्या हुआ क्यों उदास हो
देवर- आज मैं फिर हार गया...
भाभी जी- देखो देवर जी, जुआ नहीं खेलते।
इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन हार जाओगे।
देवर- बस भाभी मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोडकर खेला करूंगा!
देवर की बात सुनकर भाभी जी ने अपना माथा पकड़ लिया।
और बोली आपको कोई नहीं समझा सकता।
लड़की-क्या करते हो?
लड़का-नारी सम्मान सेवा पर काम करता हूं
लड़की- वाह सोशल वर्कर हो?
लड़का -नहीं, फेसबुक पर लड़कियों की फोटो Like करता हूं।
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
पति ( राजू) - तुम्हारी फेवरेट आइसक्रीम या तुम्हारी पसंदीदा
चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो?
पत्नी- मैं भी एक क्वार्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।
पत्नी की बात सुनकर पति बेहोश हो गया।
वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी- मेरा नाम रंजना है।
पूरा कोर्ट खामोश।