विस्तार
Hindi jokes: आजकल लोगों के पास खुद का ख्याल रखने का भी समय नहीं है। ऐसे में लोग अक्सर तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अगर आप इन सब से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसने से इंसान को कई फायदे मिलते हैं। हंसने से इंसान खुश रहता है, साथ ही मन में सकारात्मकता आती है, जो हमें मानसिक तनाव से दूर रहने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हंसी भी एक योग की तरह है, जिसकी मदद से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप जोक्स और चुटकुले की मदद ले सकते हैं। हम आपको लिए कुछ लोटपोट करने वाले जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
इसलिए आज से मैं चावल खाऊंगा।
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
मीटू- हां सर, किया है।
मास्टर- कौन-सा?
मीटू- एक बार एक बुजुर्ग महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया, जल्दी घर पहुंच गई।
मास्टर जी रह गए दंग।
पार्क में बैठी खूबसूरत लड़की को पप्पू बड़ी देर से निहार रहा था...और तभी...
पप्पू के पास आकर लड़की बोली- क्या देख रहा है। कभी लड़की नहीं देखी है क्या ?
पप्पू- मैं ये सोच रहा हूं। अगर तुम्हारी इतनी खूबसूरत मेरी मम्मी होती, तो मैं भी सुंदर होता।
पप्पू अपने दोस्त से शादी के फायदे गिना रहा था...
पप्पू- अच्छा, ये जानता है कि शादी हमेशा बड़ी लड़की से करनी चाहिए।
हप्पू- क्यों...
पप्पू- आत्मग्लानि से बचने के लिए...
हप्पू- वो कैसे...
पप्पू- कभी पीट भी जाओ, तो तसल्ली रहे कि किसी बड़े ने पीटा है।
टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
भोलू - 10 होते हैं.
टीचर - 8 होते हैं... नालायक
भोलू - हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।