विस्तार
Today’s Funny Jokes in Hindi: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोगों के लिए हंसना बेहद जरूरी है गया है, क्योंकि सभी के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है। इसलिए चिंता और मानसिक तनाव भरे जीवन में लोगों के लिए खुश रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही हंसने से कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं
टीटू डॉक्टर से- क्या आप बिना दर्द के भी दांत निकाल लेते हो?
डॉक्टर- नहीं तो।
टीटू- मैं निकाल लेता हूं।
डॉक्टर- कैसे ?
टीटू- ही ही ही ही ही ही हा हा।
टिल्लू- ओए तेरा सिर कैसे फट गया?
पिल्लू- चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था।
टिल्लू- लेकिन उसमें सिर कहां से आया?
पिल्लू- बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया करो।
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी...
एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता है, आज दिन में कैसे निकल आया?
लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था, आज दिन में कैसे बोल रहा है।
लड़की वाले लड़का देखने गए।
लड़की वाले- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो, कुछ खाता पीता ना हो और कुछ गलत काम ना करता हो..
पंडित जी- फिर तो आपको ऐसा लड़का, अस्पताल के ICU में मिलेगा, वहां जाकर खोजो।