विस्तार
Today's Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में इंसान के लिए खुश रहना बेहद मुश्किल हो गया है। लेकिन कहा जाता है कि हमें किसी भी परिस्थिति में परेशानी नहीं होना चाहिए बल्कि हमें सारी चिंता को भुलाकर मुस्कुराते हुए कठिन से कठिन समस्या का सामना करना चाहिए। यदि हम हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर हंसते हैं, तो हमारी आधी परेशानी यहीं खत्म हो जाएगी। हंसने से इंसान का मन बेहद प्रसन्न रहता है और वह खुश रहता रहता है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता - डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर - हां आप की आंखें बहुत कमजोर है?
संता - इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
डॉक्टर - कहिए कैसे आना हुआ।
संता - डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर - शराब पीते हो?
संता - हां हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना।
बैंक मैनेजर - पैसा खत्म हो गया है, कल आना।
संता - लेकिन मुझे मेरा पैसा अभी चाहिए।
बैंक मैनेजर - देखिए गुस्सा मत होइए कृपया शांति से बात करें।
संता - हां-हां बुलाओ शांति को मैं अभी बात करता हूं।
टीचर संता से मैं जो भी पूछूं उसका जवाब फटाफट देना।
टीचर - बताओ भारत की राजधानी क्या है।
संता - फटाफट।
टीचर अभी तक संता को पीट रहा है।
संता के बेटे का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - अब इसकी दोनों टांग काटनी पड़ेगी।
संता ने अपना सिर पकड़ लिया।
डॉक्टर - क्या हुआ?
संता - कल ही इस नालायक को नई चप्पल दिलाई थी।