विस्तार
Today Majedar Jokes: स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है हमारा खुश रहना। दरअसल, हंसने मुस्कुराने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है और हम कई बीमारियों से बचकर भी रहते हैं। हंसने से हमारा मन तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आपको भी सेहतमंद रहना है, तो आपको हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है और आप हमेशा नौजवान दिखते हैं। अगर आपको कोई हंसने की वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
देवर के सिर पर चोट लगी।
भाभी- ये कैसे हुआ देवर जी?
देवर- भाभी जी, मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
भाभी- तो सिर पर कैसे चोट लग गई?
देवर- मुझे एक पड़ोसी ने कहा कि कभी दिमाग का इस्तेमाल भी कर लिया कर।
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई।
पप्पू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली -
चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है,
देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...!
अब बेचारा पप्पू कुछ बोलता-उससे पहले ही लड़की बोली -
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है,
मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...!
पप्प (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से
किसी ने बेइज्जत नहीं किया...
टप्पू: आज मैंने पानी को 'पागल' बना दिया!
पानी गर्म किया, पानी ने सोचा होगा कि मैं नहाऊंगा लेकिन मैं नहाया ही नहीं...
चप्पू: अरे, मैंने तो आज पूरे परिवार को ही पागल बना दिया...
चप्पू की बात सुनकर टप्पू बेहोश हो गया।
शहर में रहने वाली लड़की की शादी गांव में हो जाती है।
लड़की जींस पहन कर घर से बाहर जाने लगी,
सास- क्या जमाना है।
लड़की- दही जमा लेना मां जी, मैं शॉपिंग करके आती हूं।
पति बाहर बैठे अखबार पढ़ रहा था।
पत्नी- मैंने तुम्हारे मोबाइल में कुछ देखा है,
एक बार पढ़ने के बाद अंदर आओ मुझे कुछ बात करनी है।
पूरा दिन हो गया पति अभी तक अखबार ही पड़ रहा है।