विस्तार
इंसान को हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए क्योंकि ये जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अच्छा खाना हमारे तन को स्वस्थ रखता है वैसे ही हमेशा मुस्कुराना हमारे मन को स्वस्थ रखता है। जब हमारा मन स्वस्थ रहता है तो काम में भी मन लगता है। जिससे हम सभी काम को पूरी लगन और मेहनत के साथ करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लाएं है कुछ चटपटे चुटकुले। जो आपको गुदगुदाएंगे और हसाएंगे
तो आइए चलते है हंसी के इस सफर पर............
हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के आपस में बातें कर रहे थे,
पहला लड़का: यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुआ तो तेरी दुकान खुलवा देंगे।
दूसरा लड़का: - तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहला लड़का: - बस, दुकान का सामान लेना बाकी है..
भिखारी- बेटी, खाना हो तो दे दो भूख लगी है।
लड़की - अभी बनी नहीं है, बाद में आना..
भिखारी- ठीक है फिर यह लो मेरा मोबाइल नंबर, बन जाए तो मिस कॉल कर देना!
लड़की - अरे मिस कॉल क्या करना, व्हॉट्सएप है न… उस पर डाल दूंगी, डाउनलोड कर लेना!
मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत लड़की पकड़ी गई और फिर...
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है
लड़की का बॉयफ्रेंड - जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
मास्टरजी - अकबर कौन था?
मोनू - वह एक मजदूर था।
मास्टरजी - कैसे?
मोनू - आपने ही तो कहा था कि अकबर ने कई इमारतों का निर्माण किया था।
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
मोनू ने भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बेटा हूं...!
रास्ता मिल गया और मोनू ने देखा तो एक बंदर मरा पड़ा था...!