विस्तार
अगर हम रोज खुलकर हंसते है तो स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है और जब स्वास्थ्य अच्छा होता है तो मन में विचार भी अच्छे आते हैं। इसलिए सबको हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहना चाहिए। चुटकुले हंसने में लोगों की काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम नए साल पर आपके लिए नए चुटकुले लाए है जो आपको खूब हसाएंगे। ये मजेदार चुटकुले आपको लोटपोट कर देंगे, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
पिता – बेटी क्या कर रही हो?
बेटी – पढ़ रही हूं पिता जी
पिता – शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?
बेटी –आपके होने वाले दामाद के SMS.
दे थप्पड़, दे थप्पड़!
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया
और सारी कमाई चली गयी.
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...!
शादीशुदा आदमी से उसकी गर्लफ्रेंड ने पूछा,,,,,,,,
चाहोगे मुझे कब तक,
आदमी ने भी मुस्कुराके कह दिया
मेरी बीवी..
को न पता चले तब तक.
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे...!'
लड़का(फोन पर लड़की से ) - तुम बहुत प्यारी हो...!
लड़की - थैंक्स...!
लड़का - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
लड़की - थैंक्यू सो मच...!
और बताओ क्या कर रहे हो...?
लड़का - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई.
पत्नी: यह तो बहुत कड़वी है.
पति: ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे।
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।