विस्तार
Jokes In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों से बच कर रहना चाहते हैं. तो एक तरीका है, जिसे हर इंसान को अपनाना चहिए। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं तो आप दिल से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं आप अवसाद और तनाव से भी छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे लोगों को हंसाने के लिए आज हम कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी शुरू करें और अपने पसंदीदा चुटकुले। साथ ही अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं, हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही पढ़े लिखे लड़के से हो गई।
एक दिन लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया,
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी एक निवाला
उसके गले में अटक गया, वह खांसते खांसते मर गया।
पत्नी रोते रोते बोली- हाय यह क्या हो गया,
पानी भी नहीं मांग सके वॉटर वॉटर कहते हुए ही मर गए।
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मज़ाक।
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की (गुस्से में): क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में): देख रहा हूँ कि अगर
तुम मेरी मम्मी होती तो मैं भी सुन्दर होता..!
रोहित कॉलेज से जल्दी घर आ गया....
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
रोहित- हां मां, मैंने एक मक्खी को मार दिया, तो मैडम ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मक्खी को मारने पर कॉलेज से भगा दिया।
रोहित - मक्खी मैडम के गाल पर बैठी थी।
दो दोस्त दारू पीकर गाङी चला रहे थे।
तभी एक चिल्लाया- अबे कमीने दिवार है दिवार है आगे दिवार है!
तभी गाङी दिवार मे घुस गई!
अगले दिन दोनो हाँस्पीटल मेँ
पहला दोस्त- कमीने मे चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था
आगे दिवार है दिवार है फिर तूने सुना क्यों नहीं!!
दुसरा दोस्त- साले बेवडे गाड़ी तू चला रहा था..