विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
हरियाणवी लड़का शहर में पढ़ने गया
लड़की-तुम्हारा निक नेम क्या है?
लड़का- ये क्या होता है?
लड़की-अरे तुमको घर सब, किस नाम से बुलाते हैं
लड़का- कंजर
लड़की बेहोश।
एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
बैंक में इंटरव्यू चल रहा था। ब्रांच मैनेजर पहले सवाल का जवाब सुनकर 200 से ज्यादा लोगो को रिजेक्ट कर चुके थे। अब अंतिम 3 बचे थे…
पहले कैंडिडेट से मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 1: सुरेश सिंह
मैनेजर: Get out।
दूसरा कैंडिडेट से मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 2: मेरा नाम गिरीश चंद्र है।
मैनेजर: दफा हो जाओ।
मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
तीसरा कैंडिडेट कुछ नहीं बोला
मैनेजर: मैंने पूछा What’s your name?
कैंडिडेट फिर चुप मैनेजर: अबे अपना नाम बता।
मैनेजर: सर कृपया अपना नाम बताइए।
कैंडिडेट 3: मुझे नहीं पता, काउंटर नंबर 4 में पूछिए।
मैनेजर: बहुत खूब तुम इस पद के लिए एकदम सही हो… तुम्हारी नौकरी पक्की।
चिंटू: इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
मिंटू: कब-कब...?
चिंटू: पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।
दादा (पोते से): तेरी टीचर आ रही है... जा छुप जा।
पोता: पहले आप छुप जाओ... आप की मौत के बहाने मैंने 2 हफ्ते की छुट्टी ले रखी है।
दादा बेहोश...