विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
टीचर - चिंटू बताओ...
अकबर ने कब तक शासन किया था?
चिंटू - सर जी...
पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक।
पत्नी - हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है,
जैसे तुम्हारे पीछे मैं हूं।
पति - जब एक औरत से इतनी सफलता है तो सोच रहा
हूं दो तीन और रख लूं।
मोटू साइकिल से जा रहा था।
अचानक एक लड़की से भिड़ गया।
लड़की - घंटी नहीं मार सकता था बे!!
मोटू - अबे मैंने पूरी साइकल मार दी।
अब क्या घंटी अलग से मारूं।
टप्पू - हमारे पड़ोसी बड़े खराब हैं।
गप्पू - क्यों क्या हुआ?
टप्पू - कल रात 3 बजे हमारे घर का दरवाजा
पीटने लगे।
गप्पू - रात 3 बजे...यह भी कोई बात हुई?
टप्पू - वही तो शुक्र है कि मैं जगा हुआ था और
ढोलक बजाना सीख रहा था।
बंता - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
संता - भाई तेरे कहने पर उसे चैन गिफ्ट की थी,
इसीलिए निकाला।
बंता - चांदी की थी क्या?
संता - नहीं साइकिल की थी।
पड़ोसी - माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर
क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत - नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो।