जिस तरह खाना-पीना और नियमित व्यायाम हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, उसी तरह हंसने से हमारा मन भी स्वस्थ रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है, जिससे हमें सुकून की नींद आने में मदद मिलती है। साथ ही हंसने से हमारा दिल भी बेहतर तरीके से काम करता है। नियमित रूप से हंसने से हार्ट अटैक जैसे अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा कम रहता है। हंसने से हमें एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए बहुत ही मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला…
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है।
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रख दे
और किस्सा खत्म कर मेरा।
लड़की- मैं अपने पापा की परी हूं।
लड़का- मैं भी अपने पापा का पारा हूं।
लड़की- पारा... यह क्या है?
लड़का- मुझे देखते ही उनका पारा हाई हो जाता है।
सीता- मेरा लड़का आजकल बहुत तरक्की कर रहा है।
गीता- अच्छा कैसे?
सीता- पुलिस ने उस पर घोषित इनाम की रकम 5,000 से बढ़ाकर 10,000 कर दी है।
गीता के उड़ गए होश...
इंजीनिरिंग का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूंछा
कैसा है ये कोलेज ???
चौकीदार- बहुत बढ़िया है,
हमने भी यहीं से इन्जिनारिंग की है।
एक पति-पत्नी शहर के जाने-माने डैंटिस्ट के पास पहुंचे।
पत्नी- डॉक्टर साहब दांत निकलवाना हैं। जरा जल्दी में हूं इसलिए बिना किसी पेन किलर का प्रयोग किए दांत को जल्द से जल्द उखाड़ डालिए।”
डैंटिस्ट- अरे वाह! आप तो बहुत बहादुर महिला हैं, दिखाइये तो जरा, कौन सा दांत निकलवाना है।
पत्नी ने पास बैठे पति से कहा, ऐ जी जरा मुंह खोलो और डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।
आगे पढ़ें
हंसने से हमें एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए बहुत ही मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पड़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।