भोपाल गैस कांड में क्यों बच गया कुशवाहा परिवार ?
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Tue, 03 Dec 2019 05:12 PM IST
CONCEPT
- फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल गैस कांड को आज 35 साल हो गए हैं। इस गैस कांड में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। रातों-रात लोगों की सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया था, अगले कई महीनों तक लोग अपनों की हालत देख रोते-बिलखते हुए नजर आए। लेकिन इन सबके बीच एक परिवार ऐसा भी था जिसे कुछ नहीं हुआ।
CONCEPT
- फोटो : सोशल मीडिया
हम बात कर रहे हैं कुशवाहा परिवार की, जिन्हें भोपाल की जहरीली गैस छू भी नहीं पाई। इसका कारण उनके घर में होने वाले अग्निहोत्र को माना गया है। जिसके कारण पूरे परिवार की जान बच पाई।
भोपाल गैस कांड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस परिवार की बहादुरी की कहानी विकिपीडिया पर मौजूद है। जब आप गूगल पर भोपाल गैस कांड टाइप करेंगे और विकिपीडिया वाला पेज खोलेंगे तो आपको दूसरे पैराग्राफ में ही कुशवाहा परिवार के बारे में जानकारी मिल जाएगी कि कितनी आसानी से उन्होंने इस गैस कांड में खुद को सुरक्षित रखा था।
भोपाल गैस कांड
- फोटो : सोशल मीडिया
विकिपीडिया में लिखा है- इस गैस काण्ड में भोपाल का कुशवाहा परिवार बिना किसी हानि के बच गया। क्योंकि उस परिवार में प्रतिदिन अग्रिहोत्र किया जाता था और उस दिन भी किया जा रहा था।अग्निहोत्र एक प्रकार का यज्ञ होता है, जो आदिकाल से भारतीय संस्कृति का अंग रहा है। यज्ञ को वातावरण में प्रदूषण के समाधान के लिये वैज्ञानिक उपकरण माना जाता है।यद्यपी यज्ञ को वातावरण [प्रदुषण के] लिये समाधान माना जाता है पर इस बात के कोई अधिकारिक वैज्ञानिक प्रमाण ऊपलब्ध नहीं है।
भोपाल गैस कांड
- फोटो : सोशल मीडिया
विकिपीडिया में इस जानकारी पर कितना यकीन किया कितना नहीं ये कहा नहीं जा सकता। क्योंकि विकिपीडिया की खबरों को संपादित यानी एडिट किया जा सकता है। ऐसे में किसी भी खबर पर यूं हीं भरोसा करना आपकी समझ पर निर्भर है।
CONCEPT
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन विकिपीडिया में जरूर मिलता है वो भी इसलिए क्योंकि इसकी जानकारी को कोई भी संपादित यानी एडिट कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी कोई चीज विकिपीडिया पर पढ़ें तो उस पर यकीन करने से पहले एक बार कहीं और से भी उस जानकारी को पुख्ता जरूर कर लें।