विस्तार
इंसानों के लिए तरह तरह के ब्यूटी कॉन्टेस्ट हैं जैसे मिस वर्ल्ड, मिस्टर वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस अर्थ वगैरह वगैरह। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी ही एक प्रतियोगिता जानवरों के लिए भी है और उसमें से जानवर रिजेक्ट और सेलेक्ट भी होते हैं।
ऐसी ही एक प्रतियोगिता सऊदी अरब में भी हुई थी जिसका नाम है एनुअल कैमल फेस्टिवल। इसमें ऊंटों की सुन्दरता को दिखाया जाना था। इसमें से 12 ऊंटों को सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि जज का मानना था कि इन ऊंटों के मालिकों ने इन्हें और भी खूबसूरत दिखाने के लिए बोटॉक्स दिया है।
इस प्रतियोगिता में ऊंटों के होठों, गाल, सिर और घुटनों को देखा जाता है। इस प्रतियोगिता के प्रमुख जज का कहना है कि, "ऊँट अरब की पहचान हैं, हम इनका ध्यान रखते हैं क्योंकि यह हमारी जरूरत हैं और आज यह हमारे लिए मनोरंजन का कारण भी बन गए हैं"
इसमें जल्द ही महिलाओं को भी यह हक दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता एक महीने तक चलती है। इसमें जीतने वालों को 213 मिलियन रियाल का इनाम दिया जाता है इसलिए चीटिंग करने वालों की संख्या भी ज्यादा हो जाती है।