विस्तार
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ अलग हटके करो या फिर आप थोड़े से अलग हैं तो खुद ही यहां छा जाते हैं। इस सोशल मीडिया ने उसको भी फेमस बना दिया जो सोशल मीडिया का नाम भी नहीं जानते थे। खूबसूरत हैं तो आपकी एक फोटो आपको स्टार बना सकती है। इस सोशल मीडिया ने चाय वाले से लेकर सब्जी वाली तक हर किसी को स्टार बनाया है।
इसी सोशल मीडिया ने उनको टीवी पर इंटरव्यू दिलवाया है जिन्होंने सेल फोन के दर्शन तक नहीं किए थे। देखिए इस फेहरिस्त में 5 बड़े चहरे हैं। इनमें से कुछ एक की तो लाइफ ही बदल गई है....
वो दिन था 24 अगस्त 2016। जब कंधे पर पत्नी की लाश ढोते दाना मांझी की तस्वीरे मीडिया में आई थीं। जिसने भी दाना मांझी की कहानी सुनी, उसकी बेचारगी और बेबसी को जाना, हर वो शख्स परेशान हुआ। दाना मांझी पिछले साल तब चर्चा में आए थे जब टीबी की वजह से इलाज के अभाव में उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। बीवी का इलाज करवाने में असमर्थ दाना मांझी लाश ले जाने के लिए एंबुलेंस का खर्च दे पाने में लाचार थे।
तब उन्होंने जो किया उसने समाज के हर तबके को झकझोर कर रख दिया था। दाना मांझी ने अपनी पत्नी की लाश को कंधे पर रखा और 12 किलोमीटर की दूरी तय की। इस घटना के एक साल गुजर चुके हैं। हालात ने दाना मांझी की पत्नी की कुर्बानी ले ली, इसके बाद वक्त ने करवट लिया। आज दाना मांझी अपनी अच्छी खासी हैसियत रखते हैं। बढ़िया बैंक बैलेंस है। दाना मांझी कहते हैं कि, ‘ उस घटना के बाद मेरी जिंदगी में सारे अच्छे बदलाव आए, मेरी बेटियां स्कूल जा रही हैं, कई सरकारी संस्थाएं और सामाजिक संगठनों ने मेरी मदद की है।’ मीडिया के मुताबिक आज दाना मांझी के बैंक खाते में 37 लाख रुपये हैं।
नीली आंखों वाला पाकिस्तान का ये लड़का सोशल मीडिया पर इतना फेमस हुआ कि इसे मॉडलिंग के अॉफर आने लगे। इस लड़के का नाम अरशद है। पहले तो चाय बेचने का काम करने वाले अरशद की एक तस्वीर ने उन्हें मॉडलिंग का काम दिला दिया। और इतनी चर्चा हुई कि मॉडल बन चुके अरशद पाकिस्तानी टेलीविजन पर दिखाई दे चुके हैं।
अरशद के लिए यह तो बस शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या...
रईस के प्रमोशन के दैरान शाहरुख पुणे के सिम्बिओसिस कॉलेज में गए थे। फिल्म के बारे में बातें करने के बाद स्टूडेंट्स के साथ उन्होंने सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शाहरुख जहां भी प्रमोशन के लिए जाते हैं, ऐसा करते ही हैं लेकिन ये सेल्फी कुछ अलग ही रही।
शाहरुख खान की इस सेल्फी पर ना तो उनकी फिल्म रईस के बारे में बात हुई और ना ही शाहरुख के बारे में। इस सेल्फी को देखने वाले इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में एक ही सवाल किया, 'शाहरुख छोड़ो, ये बताओ कि ये नीली आंखों वाली खूबसूरत लड़की कौन है?' फिल्म रईस से ज्यादा सुर्खियों में ये लड़की छाई रही। इस लड़की का नाम साइमा हुसैन मीर है। इस वायरल फोटो के चलते साइमा रो रिश्ते आने लग गए थे।