अमेजन डॉट कॉम पर मिल रहे इस प्रोडक्ट की कीमत 16.99 डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा 1190 रुपये है। पिछले दिनों अमेजन कनाडा की वेबसाइट पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तस्वीर वाले डोरमैट बिक रहे थे। एक यूजर ने इसकी जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी।
इस पर उन्होंने चेतावनी दी थी कि कंपनी बिना शर्त माफी मांगने के साथ ऐसे डोरमैट फौरन वापस ले, नहीं तो कंपनी के अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही पहले से जारी वीजा भी वापस ले लिया जाएगा।
अब इन हरकतों पर कोई कह भी क्या सकता। किसी और की ही तस्वीर लगा देता, एक गांधी ही बचा था क्या। हमें नहीं लगता कि ऐसी चीजें करके अमेजन अपनी छवि को और बढ़ाएगा। बल्कि आज भी कई लोग गांधी प्रेमी हैं। इस काम पर तो लोग भड़केंगे ही। मज़ाक करने वाली चीजों से मज़ाक करना अच्छा लगता है। एक गांधी ही बचा है क्या?
या तो फिर ऐसा हो कि अमेजन वालों को गांधी जी से बहुत लगाव हो, जो पैरों में भी गांधी को देखना चाहते हों।