विस्तार
भोजपुरी एक बहुत प्यारी भाषा है। बेहद मीठी। इतनी मीठी कि अगर भोजपुरी में आपसे कोई झगड़ा करे तो भी आपको शायद बुरा नहीं लगेगा। लेकिन फ़िल्मों ने इसके साथ ऐसा कुछ किया है कि इस भाषा को हास्य के साथ जोड़ दिया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शायद भोजपुरी सिनेमा का हाल कुछ बुरा है।
आमतौर पर हिंदी फ़िल्मों में भी गांव के लोगों को भोजपुरी में बात करते दिखाया जाता है। और वो किरदार ज़्यादातर मज़ाकिया ही होता है। अच्छा सोचिए अगर मशहूर ब्रांड अपनी टैगलाइन को अंग्रेज़ी से भोजपुरी में बदल लें, तो क्या होगा? हम बता रहे हैं।
छतरिया गजबे कमाल, टीवीया में मचावेला बवाल
आजा बवाल मचावल जाए
हमरे अंदर रवि किसन बा
जेलवा में दिवाली मन जाई, जब दरोगा जी का बैगपाइपर पिलाई
बबुनिया लगा देली ई चॉइस पे ठप्पा
चल उड़ावल जावा
सब खा जइबे का?
निपटा दे ससुरा के
रुपिया का, डॉलर का, पाउंड का, सबका कहकर लिही तोहार मास्टर कार्ड
मुन्ना रॉकेट बन जइबे