विस्तार
वैसे तो हिंदुस्तान में पालतू जानवरों में कुत्तों को ही पालने का शौक है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोग बिल्लियों को लेकर भी अपनी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। क्यूट बिल्लियों का कल्चर जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे तमाम तरह की बिल्लियों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है।काली-सफेद-भूरी-चितकबरी और मटमैली बिल्ली के बाद इस दो रंगी बिल्ली की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है
इस बिल्ली की तस्वीरें देखकर आप भी इसकी क्यूटनेस के शिकार हो सकते हैं। ये बिल्ली दो रंग की है, कमाल की बात ये है कि इसकी आंखें भी दो रंगों की है। देखकर लगेगा जैसे कोई बेशकीमती नीला पत्थर इस बिल्ली की आंखों की जगह पर लगा दिया गया है।
दरअसल Genetic chimera की वजह से Quimera नाम की ये बिल्ली दो रंगों की है। ऐसा विरले ही ही होता है।
इस बिल्ली को सोशल मीडिया की क्वीन भी कहा जाता है। Instagram पर Quimera के 36 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि जब एक सेल दो अगल-अलग तरह के अंडे मिलते हैं तब कुछ ऐसा ही घटित हो जाता है।इसकी फोटो देखकर लोग इसके फैन बनते जा रहे हैं। हर कैटलवर्स चाह रहा है कि इसे अपने घर ले आए।