Home Lifestyle Dangerous Places Where People Live

आप सोच भी नहीं सकते ऐसी अजीबोगरीब जगहों पर भी रहते हैं लोग

Rahul Ashiwal Updated Tue, 06 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
cover-images
cover-images
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया में लोग वैसे तो कई अजीबोगरीब जगहों पर रहते हैं लेकिन कुछ जगह तो ऐसी हैं जहां रहना तो दूर जाना भी बेहद मुश्किल है। आज हम आपको दुनियाभर की कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको ये विश्वास हो जाएगा कि इंसान किसी भी जगह को अपने रहने के ठिकाने में बदल सकता है।
 

1.पोन्टे वेकियो, इटली (Ponte vecchio, Italy)
6-Ponte-vecchio,-Italy

ये इटली के फिरेन्डे शहर के यादगार पुलों में से एक है, जिसे पोन्टे वेकियो यानी पुराने ब्रिज (ओल्ड ब्रिज) के नाम से जाना जाता है। ये आर्नो नदी पर बना है। इस पुल का निर्माण 1345 ई. में उस वक्त हुआ था जब नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे। कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।
 

2.हैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन (Hanging monastery, China)2-Hanging-monastery,-China

चीन के शांझी प्रांत में मौजूद हेंग माउंटेन के किनारे पर हवा में झूलते इन मकानों को हैंगिंग मॉनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके पास से गोल्डन ड्रैगन नदी होकर गुज़रती है, इसीलिए इसे ज़मीन के बहुत ऊंचाई पर बनाया गया है ताकि बाढ़ से इसे नुकसान न पहुंच सके। ये पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।
 

3.अल हजराह, यमन (Al azra, Yemen)
4-Al-azra,-Yemen

यमन के हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे 12वीं सदी का माना जाता है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।
 

4.कप्पादोकिया, तुर्की (Cappadocia, Turkey)
5-Cappadocia,-Turkey

तुर्की के प्राचीन अनाटोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक मानी जाती है। कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व 6वीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया है।
 

5.सीलैंड (SeaLand)
8-SeaLand

समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीब है। कुछ समीक्षकों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे राज्य का दर्जा भी दिया था। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। पूर्व में सीलैंड का अपना पासपोर्ट और अपनी मुद्रा थी।
 

6.रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री, ग्रीस (Roussanou monastery, Greece)1-Roussanou-monastery,-Greece

ग्रीस के थेसले इलाके में खंभेनुमा खड़ी पहाड़ी पर मौजूद है ये रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री। 1545 में इसका दोबारा निर्माण कराया गया। इसे दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले हॉल समेत रहने की व्यवस्था है। 1800 में लकड़ी का पुल बनने के बाद से यहां पहुंचना आसान हो गया है। रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री 1988 से ननों के एक छोटे से समूह के रहने का ठिकाना बन चुका है।
 

7.मतमाता, ट्यूनीशिया (Matmata, Tunisia)
7-Matmata,-Tunisia

मतमाता दक्षिण ट्यूनीशिया से 335 किलोमीटर दूर बसा है। ये अफ्रीका की खानाबदोश जनजातियों का छोटा-सा ठिकाना है। इस गांव में बने मकान ज़मीन में गढ्डे खोदकर बनाए गए हैं जो बिल्कुल मानव निर्मित गुफ़ाओं जैसी दिखती हैं। ये मकान ज़मीन के अंदर ही अंदर गुफाओं के ज़रिए आपस में जुड़े हैं। 2004 के आंकड़ों के अनुसार यहां की जनसंख्या 2,116 थी।
 

8.कासा दो पेनेडो, पुर्तगाल (Casa do penedo, Portugal)9-Casa-do-penedo,-Portugal

पुर्तगाल की फेफ पहाड़ी में बना ये घर बेहद अनोखा है। इसका निर्माण 1974 में एक इंजीनियर ने किया था। इसे स्टोन हाउस के नाम से भी जाना जाता है। ये घर चार बोल्डरों से मिलकर बना है। दरवाजे, खिड़कियों और छत को छोड़ दिया जाए तो ये घर पत्थरों से बना है।
 

9.सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन (Setenil de las bodegas, Spain)3-Setenil-de-las-bodegas,-Spain

स्पेन के एन्डालूसिया प्रांत में सेटेनिल डी लास बोडेगास नाम के इस शहर में लगभग 3,000 लोगों की आबादी है। इसे देख यकीन नहीं होता कि पूरा का पूरा शहर पहाड़ों के नीचे बसा हुआ है। ये छोटा सा शहर कैडिज प्रांत के उत्तरपूर्व में लगभग 157 किलोमीटर दूर स्थित है। Source: Aquiziam

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree