विस्तार
टीम इंडिया के सितारे और फेमस तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले दो दिनों से एक मुसीबत में फंसे हुए हैं। मुसीबत उस समय शुरू हुई जब उनकी पत्नी हसीन जहान ने उन पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि शमी के कई-कई लड़कियों से संबंध हैं। वह रात-रातभर उन लड़कियों से चैटिंग करते हैं।
हसीन जहान ने सुबूत के तौर पर मोहम्मद शमी के फोन के कुछ स्क्रीनशॉट भी फेसबुक पर शेयर किए, जिसमें शमी की लड़कियों से चैट दिखाई दे रही है। इन चैट में कुछ अतरंग चीजें भी लिखी दिखीं।
खैर ये मामला तो शमी का था जो अभी चल ही रहा है और पता नहीं किस अंजाम तक पहुंचेगा। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई बड़ी हस्ती विवाहेत्तर संबंधों में फंसती हुई दिखाई दी है। शमी से पहले भी कई बड़ी सेलिब्रेटीज ऐसे मामलों में फंस चुकी हैं। आइए डालते हैं कुछ ऐसे ही लोगों पर एक नजर।
विवाहेत्तर संबंधों का सबसे पहला और बड़ा मामला सामने आया था कुछ साल पहले गोल्फ के सबसे बड़े सितार टाइगर वुड्स का। गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह रहे टाइगर वुड्स के बारे में कहा जाता है कि उनके 120 से ज्यादा महिलाओं से संबंध रहे हैं।
जिनमें कई पोर्न स्टार, साथी खिलाड़ियों की पत्नियां, कई क्लब की मैनेजर, पडोस में रहने वाली लड़कियां शामिल रही हैं। टाइगर के अफेयर की खबर सबसे पहले नेशनल इन्कवायरर अखबार ने छापी थी।
जिसमें बताया गया था कि टाइगर के एक नाइट क्लब की मैनेजर रुशेल से संबंध रहे हैं। इस एक वाकये के खुलासे के बाद टाइगर के विवाहेत्तर संबंधों की झड़ी लग गई। बाद में उनकी पत्नी एलिन नारडेग्रेन ने उन्हें तलाक दे दिया था।
क्रिकेट में भी ऐसे कई किस्से सामने आ चुके हैं। जिनमें सबसे फेमस रहा था आस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का, जिनके कई-कई महिलाओं से सेक्स संबंध रहे हैं। वार्न पर सबसे पहले आरोप लगे थे साल 2000 में जब एक ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने शेन वार्न पर गंदी बात करने का आरोप लगाया था, डोना के अनुसार वार्न उनसे सेक्स संबंध बनाने का दबाव भी बनाते थे। इसके बाद मशहूर मॉडल लिज हर्ले के साथ शेन वार्न के संबंधों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, बताया जाता है कि हर्ले ने वार्न के चक्कर में ही भारतीय अरबपति अरुण नायर से भी तलाक ले लिया था। हालांकि वार्न और हर्ले का यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका और दोनों जल्द ही दूर हो गए। हर्ले के बाद वार्न का नाम दो मॉडल से भी जुड़ा। उस दौरान एक मॉडल ने कहा था कि वार्न काफी फिट हैं, उन्होंने एक साथ हम दोनों को संतुष्ट कर दिया। जनवरी 2015 में भी एक महिला ने वार्न के साथ अपने सेक्स संबंधों का खुलासा किया था। हालांकि यह सारे मामले सामने आने के बाद उनकी पत्नी ने उनसे तलाक ले लिया।
भारतीय क्रिकेट के गोल्डन ब्वॉय कहे गए मोहम्मद अजहरुद्दीन भी शादी के दौरान किसी और महिला के साथ रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अजहर की पहली शादी से हुई थी। जिससे उन्हें दो बेटे भी हुए लेकिन कुछ साल बाद ही अजहरुद्दीन बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ संबंधों के चलते सुर्खियां बटोरने लगे। शुरुआत में दोनों ने इस रिश्ते से इंकार किया लेकिन जल्द ही उन्होंने एक दूसरे के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार ली। इसके बाद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और विधिवत रूप से संगीता बिजलानी से शादी कर ली।
खेल के अलावा फिल्मी दुनिया में भी विवाहेत्तर संबंधों के खूब जलवे रहे हैं। इन्हीं में से एक रहे हैं बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि सैफ अली खान। जिनके कई कई लड़कियों से संबंध रहे हैं। सैफ ने उस समय हर किसी को चौंका दिया था जब उन्होंने अपने से उम्र में काफी साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी। शादी के दस बारह साल बाद सैफ के दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते सामने आने लगे। जिसके बाद अमृता ने उन्हें तलाक दे दिया। लेकिन इससे बेखबर सैफ का नाम जल्द ही एक विदेशी मॉडल से जुड़ गया। दानों की हाथों में हाथ डाले तस्वीरें खूब दिखाई दीं। हालांकि जल्द ही सैफ ने खुद को मॉडल से अलग कर लिया, जिसके बाद उनका नाम जुड़ा करीना कपूर से और कई साल के रिश्ते के बाद दोनों ने शादी कर ली।
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट का नाम भी कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। पहले से शादीशुदा विक्रम भट्ट का रिश्ता लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ जुडा रहा। कई साल तक दोनों लिवइन में साथ भी रहे। हालांकि जल्द ही दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। जिसके बाद उनका नाम जुड़ा पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से। इस रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और चर्चाओं में रहा। हालांकि कुछ दिन बाद दोनों की राहें फिर जुदा हो गईं।