विस्तार
बीते समय में आपने बहुत से पज़ल देखे और सॉल्व किये हैं। ये एक से एक मज़ेदार होते हैं। इनमें से कुछ को तैयार किया जाता है और कुछ पज़ल अपने आप ही तैयार हो जाते हैं। ऐसे ही एक पज़ल तैयार हो गया और किसी को पता भी नहीं चला।
ऊपर दी गई तस्वीर में जितनी लड़कियां सोफ़े पर बैठी हैं उतने पैर दिखाई नहीं दे रहे। यानी इनमें से किसी एक के पैर गायब हैं। देखिए एक बार ध्यान से। दिखाई दिया आपको? लड़कियां हैं 6 और पैर केवल 5 के नज़र आ रहे हैं। आख़िर माजरा क्या है?
आपको क्या लगता है? किसके पैर गायब हैं?
इसके पीछे की असली कहानी जब आपको पता चलेगी तो आप हैरान रह जाएंगे। ये असल में एक ऑप्टिकल इल्यूज़न का केस है। इन लड़कियों में से किसी के भी पैर गायब नहीं हैं। बस तस्वीर इस तरह से खिंच गई है कि ऐसा नज़र आ रहा है।
शुरू में आपको ऐसा लग रहा होगा कि तस्वीर में बाएं से तीसरे नंबर पर बैठी लड़की के पैर नहीं हैं। लेकिन नहीं! बात कुछ और है।