विस्तार
व्हाट्सएप हम सबकी जिंदगी में रोटी, कपड़ा और मकान वाली लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस मोबाइल एप्लीकेशन से इंसान कितना भी परेशान हो जाए लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इसके बिना किसी का मन नहीं लगता है। अगर दो घंटे तक आपका मोबाइल न टुनटुनाए तो एक अजीब सी शंका पैदा होने लगती है, क्या मोबाइल साइलेंट हो गया? क्या डाटा ऑन करना भूल गए या फिर सारा डाटा ही खत्म हो गया। मतलब स्थिति ये हो चुकी है कि हर व्हाट्सएप यूजर तमाम ग्रुप में जुड़ा हुआ है, जहां हजारों मैसेज रोजाना आते हैं, लोग मैसेज पढ़ते ही नहीं लेकिन अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया तो बात स्वाभिमान पर आ जाती है।
ऐसा ही एक मामला हुआ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के काशीपुर इलाके में। लड़के और लड़की के बीच बाते हों रहीं थी, बातें कब इश्क मोहब्बत में बदल गईं किसी को पता ही नहीं चला। अब किसी बात पर मनमुटाव हुआ तो लड़के ने लड़की को ब्लॉक कर दिया।अगर लड़की सुंदर हो तो उसके स्वाभिमान को चोट लगना स्वभाविक है, क्योंकि ब्लॉक करने का विकल्प हर किसी को दिया जरूर जाता है लेकिन इसका सर्वाधिक इस्तेमाल सुंदर लड़कियों द्वारा ही किया जाता है। खैर... लड़की खुद को ब्लॉक करने से इतनी नाराज हो गई कि अपनी सहेली के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। जमकर बवाल काटा, पुलिस ने लड़के को भी थाने बुलवाया। यहां जानना जरूरी है कि आखिर लड़का क्या कहता है।
जिस लड़के ने लड़की को ब्लॉक किया था उसका नाम है अल्ली खां। अल्ली खां और पीड़िता पिछले लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। थाने पहुंची लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि अल्ली उसे 6 सालों से शादी का इंतजार करवा रहा है। अब मैंने दबाव डालना शुरू किया तो मुझसे बात करने में कतराता है, व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर दिया है।
मैं कुछ व्यस्त था इसलिए महिला मित्र से बात नहीं कर पाया। उसने इस पूरी घटना का ठीकरा अपनी दोस्त की सहेली के सिर पर फोड़ दिया। उनका कहना है कि यह लड़की, हमारे रिश्ते के बीच में दरार डाल रही है।
दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद पुलिस ने लड़के के द्वारा लड़की को लिखित में शादी का आश्वासन दिलवाया और दोनों को हंसी खुशी घर भेज दिया।
Source