विस्तार
स्कूल के बाद कॉलेज ज्वाइन करने की एक अलग ही खुशी होती है। बड़े कॉलेजों में दखिले के लिए कड़ी परिक्षा भी निकालनी पड़ती है। जिन लोगों को इंजीनियरिंग या मेडिकल फील्ड में जाना होता है वो भी उसके लिए एंट्रेंस निकालते हैं। लेकिन उस वक्त किसी के दिल पर क्या बीतेगी जब एक अच्छे कॉलेज में एडमिश मिल जाने के बाद पता चले वो कॉलेज तो है ही नहीं! शायद बहुत दुख होगा।
कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ जिसकी एक छोटी सी गलती उसके भविष्य पर भारी पड़ गई। मेहनत से मिला था एडमिशन लेटर, लेकिन दाखिला लेने से चूक गया। हाथ में एडमिशन लेटर आने के बाद भी उसे एडमिशन नहीं मिल पाया।
उस लड़के का नाम डेनियल खान है। उसके एडमिशन लेटर में लिख था कि उसे NIT-AP में एडमिशन मिला है। दरअसल उसे अरुणाचल प्रदेश के NIT में एडमिशन मिला था। लेकिन उसने समझ लिया कि उसे अांध्रप्रदेश NIT में एडमिडशन मिला है। घर से लगभग 16 घंटे की रोड जर्नी तय कर डैनियल, उसके दोस्त और उसके पिता जब आंध्रप्रदेश पहुंचे तो पता चला कि वहां उनका कॉलेज है ही नहीं।
उन्हें बताया गया कि डैनियल को अरुणाचल प्रदेश में एडमिशन मिला है, जो कि 2900 किलोमीटर दूर है। उनके लिए वहां तक समय रहते पहुंचना मुमकिन नहीं था। उन्हें अपनी इस गलती का एहसास हुआ और घर लौट गए। अब वो कॉलेज से जवाब आने का इंतजार कर रहे हैं...