विस्तार
युवाओं में आजकल जिम का चलन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में युवा अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हुए हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि जिम मे रखी ये आधुनिक मशीनें पहले कैसी दिखती थी और क्या था इनमे खास। अगर नहीं तो देखिए ये तस्वीरें जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे पहले की मशीनों से सेहत बनाना नहीं था इतना आसान।
1.दुनिया की पहली एक्सरसाइज मशीनें डॉक्टर गुस्ताव जैंडर ने बनाई थी। डॉ जैंडन एक हड्डी रोग विशेषज्ञ थे, जो मूल रूप से स्वीडन के निवासी थे।
2.डॉ गुस्ताव जैंडर ने ये मशीने अपने पास आने वाले शरीरिक तौर पर परेशान लोगों के लिए बनाई थी। ताकि वो जल्दी से ठीक हो सकें।
3.उनकी बनाई मशीनों से ही आज की मशीनों को बनाए जाने का आधार मिला।
4.इस प्रयोग के सफल होने के बाद जल्द ही यूरोप के साथ ही अमेरिकी लोग इसका इस्तेमाल करने लगे।
5. ये मशीने पुरुषों औऱ महिलाओं के लिए अलग अलग तैयार की गई थी।
6. इन मशीनें की फोटोग्राफी सन 1892 में कराई गई थी। ये तस्वीरें अब स्टॉकहोम के विज्ञान और तकनीकी राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित हैं।