विस्तार
हिंदुस्तान में शौचालय एक बड़ी समस्या है। सरकार पैसा खर्च कर रही है। बीसवीं शताब्दी में भी हम स्वच्छता अभियान जैसा अभियान चला रहे हैं। माहौल ऐसा बना हुआ है कि इस मुद्दे पर फिल्म तक बन चुकी है। सरकार की कोशिशों के बाद कुछ शौचालय बने भी लेकिन लोगों ने खुले खेतों में जाना छोड़ा नहीं है। इधर हम इंसानों को पूरी तरीके से सिखा नहीं पा रहे हैं, उधर जापान में जानवरों को शौचालय में जाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
जी हां, जापान में तोते को पॉटी करने का सही तरीका सिखाया जा रहा है। ये बिल्कुल सच और गंभीर बात है। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन इसकी जरूरत वो लोग समझेंगे जिन्होंने अपने घर में कोई पक्षी पाला होगा। क्योंकि छोटे सा पिंजड़ा बहुत जल्दी गंदा हो जाता है और इसे साफ करना आसान काम नहीं होता है। जापान में इसी परेशानी को समझते हुए चिड़ियों के लिए शौचालय बनाकर, अपने घरों में इसकी ट्रेनिंग की दी जा रही है। जो लोग कामयाब हो जा रहे हैं वो अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।