विस्तार
कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। आपने यह कहावत तो सुनी हो होगी लेकिन आज हमको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों ने पत्थर क्या आसमान में पूरे का पूरा जंगल ही उगा दिया है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 20 हजार पेड़ लगे हैं। तो बन गया न जंगल।
कहां लगे हैं आसमान में पेड़
दरअसल, हम बात कर रहे हैं इटली की। उसी इटली की जहां राहुल गांधी जी की नानी है। इटली के मिलान सिटी में यह पेड़ लगे हैं। इन्हें वर्टिकल फॉरेस्ट भी कहा जाता है। दरअसल, यह पेड़ असल में आसमान में नहीं बल्कि ऊंची-ऊंची गगनचुंबी बिल्डिंग्स की बालकनी में लगे हैं। इसीलिए इन्हें आसमान में लगे पेड़ कहा जाता है।