विस्तार
केआरके के नाम से 'मशहूर' कमाल आर खान को कौन नहीं जानता। केआरके का असली नाम राशिद खान है। उसने अपने नाम के आगे 'कमाल' बाद में जोड़ा। केआरके को विवाद पसंद है और इस वजह से वो ख़बरों में बना रहता है। बिग बॉस के घर में चीजों को इधर उधर फेंकना हो या सेलेब्रिटीज़ को गालियां देना, केआरके का नाम हर जगह शामिल है।
केआरके का दावा है कि वह 20 हज़ार स्क्वॉयर फीट के घर में रहता है। उसका कहना है कि वह दूध हॉलैंड से मंगाता है, फ्रांस से पानी और चाय लंदन से मंगाता है। लेकिन आजतक लोगों को ये समझ नहीं आया कि केआरके इतना पैसा लाता कहां से है। ..आइए आज हम आपको बताते हैं केआरके की जन्नत का राज़...
आपको बता दें यूपी के रहने वाले केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। 2005 में आई 'सितम' से उसने बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उसने लो बजट की कई सारी भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन देशद्रोही एक मात्र एक ऐसी फिल्म थी जिसके लिए लोग उसे जानते हैं।
दरअसल अब वह गारमेंट का बिज़नेस करता है और खाड़ी देशों में मजदूर भेजता है। वो शेख लोगों को मजदूर सप्लाई करता है और इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का काम भी करता है। केआरके खुद को बिज़नेस टाइकून बताता है। ख़बरों की माने तो केआरके ने दुबई में काफी बडे-बड़े इन्वेस्टमेंट कर रखे हैं।
वर्सोवा में भी केआरके का दफ्तर है, जिस पर बड़े आकार में आर (R) लिखा है। आर, केआरके का इनिशियल है। उसके घर, लिविंग रूम, कॉरिडोर और जिम में हर दीवार पर बड़े-बड़े साइज के फोटोग्राफ लगे हैं। हर तस्वीर में चश्मा लगाए केआरके बंदूक लहराता दिखता है।
ये कहना गलत नहीं होगा कि अपनी दुनिया में केआरके उतना ही बड़ा स्टार है जितना एसआरके (शाहरूख खान)। एसआरके के बंगले का नाम 'मन्नत' है, जो मुंबई में है। लेकिन केआरके के पास दुबई में एक बंगला है और उसका नाम 'जन्नत' है। ...ये केआरके किसी से कम नहीं। Source: timesofindia , quora.com