Home Lifestyle Lifestyle Top 10 Most Romantic Honeymoon Destinations In India

शादी हो गई, अब हनीमून पर जाना है? तो, ये रही इंडिया के 10 बेस्ट डेस्टिनेशन

Rahul Ashiwal/Firkee.in Updated Mon, 12 Dec 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
switzerland-honeymoon-packages
switzerland-honeymoon-packages
विज्ञापन

विस्तार

अभी-अभी शादी हुई है...अरे नहीं हुई तो कोई बात नहीं, शादी का सीजन फिर से शुरू होने वाला है, अब तो हो ही जाएगी। शादी के बाद अगर अगर कोई सबसे बड़ा स्यापा होता है, तो वो है हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर, बीवी बोले शिमला तो पति बोले लद्दाख। अब ऐसे में करे तो क्या करे। वैसे तो कई कपल्स की पहली पसंद अक्सर विदेश के टूरिस्ट डेस्टिनेशन होते हैं। लेकिन, कई बार जैब का ध्यान भी रखना पड़ता है ऐसे में भारत में भी कई ऐसी जगह है जहां, आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं इंडिया की टॉप 10 हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में।

10.डलहौजी
Pine-clad-valley-of-Dalhousie

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में हरे-भरे पहाड़ और बर्फ से लदी चोटी इसे एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन बनाती है। इसके साथ ही यहां के रोलिंग हिल्स और शांत वादियां शादी के बाद एक नए लाइफ शुरू करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है।
 

9.श्रीनगर
kashmir-honeymoon-gulmarg

जन्नत कहे जाने वाले श्रीनगर को भारत की सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां की डल लेक और शालीमार बाग और निशत बाग जैसे शानदार गार्डन इसे परफेक्ट बनाते हैं। यहां आने वाले कपल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगम भी पहुंचते हैं।
 

8.उदयपुर
udaipur-honeymoon

राजस्तान का ये शहर सिटी ऑफ लेक्स के नाम से मशहूर है। इसे ईस्ट का वेनिस भी कहा जाता है। जिसे भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना गया है। अरावली की पहाड़ियों से जुड़ी यहां की लेक एक अलग दुनिया में होने का एहसास कराती है। यहां बने ताज लेक पैलेस हेरिटेज होटल को भी सबसे रोमांटिक होटल्स में गिना जाता है। मई और जून में शादी करने वालों के लिए ये जगह परफेक्ट है, जिससे वे मानसून में यहां अपना हनीमून प्लान कर सकें।
 

7.माउंट आबू
Achalgarh-Fort

राजस्थान के रेगिस्तानों के बीच इकलौता हिल स्टेशन हमेशा से ही लोगों का फेवरेट रहा है। ये गुजरात और राजस्थान बॉर्डर के पास स्थित है। यहां बने जैन मंदिर और पहाड़ियां इसे एक फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन बनाती हैं। वीकेंड्स पर राजस्थान, गुजरात और दिल्ली से यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
 

6.मुन्नार
Tea-Gardens-Munnar

इस जगह की सुंदरता के कारण इसे साउथ का रत्न भी कहा जाता है। केरल में स्थित मुन्नार में बने चाय के बाग और गार्डन इस एक परफेक्ट हनीमून डेस्टीनेशन बनाते हैं। ठंडी-साफ हवा और कोहरे वाला मौसम यहां आने वाले कपल्स को काफी पसंद आता है। अपने मौसम के कारण ही सर्दियों में ये जगह कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन बन जाती है।
 

5.अलप्पा
taj-10_1462990249

केरल में दिनभर चलने वाली इस हाउसबोट पर किसी होटल के रूम जैसी ही फैसिलिटीज दी जाती हैं। यहां कपल्स पानी के बीच बोट पर दिन बिता सकते हैं। ये बोट जंगल के बीच बने पानी की कैनाल्स में से होती हुई गुजरती है। जिससे कपल्स खुद को नेचर के करीब महसूस करते हैं। इसके साथ ही यहां बने हैरिजेट मेंशन और वेयरहाउस इसे एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
 

4.लद्दाख
slide6

लद्दाख हमेशा से घूमने के लिए एक फेवरेट डेस्टिनेशन रही है। लद्दाख, जिसे ‘लैंड ऑफ लामा’ और ‘लिटिल तिब्बत’ भी भी कहा जाता है। यहां के खतरनाक पहाड़ी रास्ते और लेक्स इसे एक रोमांटिक जगह बनाती हैं। हालांकि, सेहत खराब रहनेवाले लोगों को यहां जाने से पहले हेल्थ चेकअप कराना जरूरी है। अधिक ऊंचाई की वजह से कई बार यहां सांस लेने में दिक्कत होती। इसलिए ऑक्सिजन सिलेंडर लेकर भी लोग जाते हैं।
 

3.कसौनी
himalaya-darshan-resort-kausani-7191966

कसौनी दिल्ली के पास बने सबसे चर्चित हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां की पिक्चर परफेक्ट व्यू और शांत माहौल इस उत्तराखंड की फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है। नैनीताल और अल्मोड़ा पहुंचने वाले कपल्स एक बार कसौनी जरूर जाएं।
 

2.मनाली
_DSC3280

ये इंडिया के सबसे सुंदर हिल स्टेशन में से एक है। हिमाचल में मनाली को हर सीजन में फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है। जहां कपल्स अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। बर्फीले पहाड़ों के पास से निकलती नदी और यहां का शांत माहौल इसे एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। इसके साथ ही यहां राफ्टिंग से लेकर ट्रेकिंग और स्कीइंग का मजा भी लिया जा सकता है।
 

1.शिमला
Shimla-Tour-1

हनीमून के लिए शिमला नॉर्थ इंडिया की पसंदीदा जगहों में से एक है। शिमला को 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से भी जानते हैं। यहां के बर्फीले पहाड़ और शांत माहौल इसे एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है। इसके अलावा यहां स्कीइंग और स्केटिंग का मजा भी लिया जा सकता है। यहीं कारण है कि इंडिया में हनीमून प्लान कर रहे कपल्स की लिस्ट में शिमला सबसे ऊपर रहता है। बता दें कि शिमला किसी भी मौसम में लोग जाना पसंद करते हैं। गर्मी में जहां यहां की वादियां और ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। वहीं ठंड में बर्फबारी का टूरिस्ट लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree