विस्तार
ये वो लोग हैं जिन्हें न ही दुनिया के बनाए हुए नियमों का डर है ना कानून की परवाह। इनकी दुनिया में न किसी सरकार का राज्य है ना किसी मंत्री का सिंहासन। ये अपनी धुन में जीते हैं, अपने मन की करते हैं। इनका जीवन बेहद ही सादगी भरा है। सुविधाओं के नाम पर ना तो इनके पास बिजली है और ना ही आने जाने के लिए चिकनी सड़क।
पापुआ न्यू गिनी एशिया महाद्वीप का एक ऐसा देश जहां आज भी कुछ ऐसी प्रजाति रहती है, जिन्हें देखकर कोई भी डर सकता है। इन्हें 'मडमैन' के नाम से जाना जाता है। पापुआ न्यू गिनी के वाघी घाटी में रहने वाली यह प्रजाति आज भी बिना बिजली, सड़क और दूसरी जरुरतों के बिना ही रहती है। इन लोगों के बारे में दुनिया को कम ही पता है, लेकिन 'डेली मेल' ने कुछ फोटोग्राफ प्रकाशित किए हैं, जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि ये अपनी दुनिया में कितने खुश हैं...
ये ग्रुप का लीडर है...जो अपनी उंगलियों में बांस की लंबी-लंबी डंडियां पहने हुए है। ये प्रजाति अपनी रक्षा के लिए केवल बांस के धारदार डंडियों का ही इस्तेमाल करती है।
ये मडमैन पूरी तरह से नंगे होते हैं, बस हरे पत्तों से ये अपने प्राइवेट पार्ट को ढंकते हैं। ये लोग अपने शरीर पर कीचड़ की मोटी परत चढ़ाकर रहते हैं। इसलिए इन्हें मडमैन कहा जाता है।
अपने दुश्मनों को डराने के लिए ये प्रजाति सींग वाली मुकुट पहनते हैं। खतरनाक जानवरों से अपनी रक्षा के लिए इन्हें अपने आप को इस तरह के वेश भूषा में ढालना पड़ता है।
इनकी अपनी एक अलग भाषा है, जिसे सिर्फ इसी प्रजाति के लोग ही समझ पाते हैं। हालांकि धीरे धीरे ये प्रजाति अब विलुप्त होने की कगार पर है।
source-
dailymail