विस्तार
एक जमाना था जब लड़कों की स्मार्टनेस का एकमात्र पैमाना ही हुआ करता था, टॉल-डार्क और हैंडसम… मतलब बॉलीवुड में जब से अमिताभ युग आया तब से हैंडसम की परिभाषा में टॉल-डार्क और हैंडसम को फिट कर दिया। लेकिन अब ये जमाना बीत चुका है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक सर्वे में सामने आया है कि लड़कियां लंबे लड़कों के मुकाबले कम हाइट वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं।
Match.com के सर्वे के तहत लाखों लोगों के प्रोफाइल्स का विश्लेषण किया गया, जिसमें ये तर्क सामने आया है। महिलाओं को कम कद वाले पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं। ये अध्ययन उस दावे को गलत साबित कर रहा है, जिसमें महिलाओं की पसंद के बारे में कहा जाता था कि उन्हें लंबे और गठीले शरीर वाले लड़के पसंद होते हैं।
साइंस डायरेक्ट नाम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों के लिए हाइट जरूरी फैक्टर है जिसे महिलाएं सबसे पहले देखती हैं। इस वेबसाइट ने अपने मेंबरों के प्रोफाइल का आंकलन किया। जिसमें महिलाएं किसे ज्यादा पसंद कर रही हैं, इसका अध्य्यन किया गया। वेबसाइट के मुताबिक महिलाओं की पसंद का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा- ये रिसर्च किसी के जीवन भर साथ रहने की भविष्यवाणी या दावा नहीं करती है। वेबसाइट के मुताबिक दरअसल परफेक्ट मैच जैसी कोई चीज नहीं होती है। जो दिल और दिमाग के साथ फिट बैठता है वही परफेक्ट मैच होता है।
रिसर्च के मुताबिक आज कल की महिलाएं उन पुरुषों को वरीयता दे रही हैं जिनकी हाइट लड़कियों के ही बराबर हो। एक और मजेदार बात सामने आई है कि आज की जनरेशन की लड़किया गोल मटोल लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। कुल मिलाकर ये उन लड़कों के लिए अच्छी खबर है जिनकी हाइट औसत ऊंचाई से कुछ इंच कम है।