विस्तार
विराट कोहली खेल के लिए ही नहीं अपने हैंडसम लुक के लिए भी फेमस हैं। चार्मिंग बॉडी और फिटनेस को देख उन्हें कई लड़कियां प्रपोज कर चुकी हैं। न जाने कितनी लड़कियों के क्रश लिस्ट में विराट का नाम दर्ज है। कई लड़कियों की डायरी से लेकर स्लैमबुक में विराट कोहली की एक तस्वीर भी मिल जाएगी। लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम के इस जांबाज का दिल खूबसूरत अदाकारा अनुष्का के लिए धड़कता है। ये बात भी जग जाहिर है।
आए दिन ये कपल सुर्खियों में रहते हैं। विराट अपनी गुड लुकिंग पर्सनालिटी से अब पड़ोसी मुल्क में भी छा गए हैं। इनके लिए रिश्ते आ रहे हैं। अब तक विराट को लड़कियां प्रपोज करती थीं लेकिन अब आदमी भी प्रपोज करने लगे हैं।
ये रिश्ता पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आया है। पाकिस्तान से उनके चाहने वाले ने पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखकर शादी के लिए प्रपोज किया है। लेकिन जिसका प्रपोजल आया है उसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
हाल ही में इंग्लैंड की खिलाड़ी 'डेनयिल वैट' ने कोहली को प्रपोज किया था। लेकिन अब रिश्ता पाकिस्तान से आया है। एक पाकिस्तानी पुलिसवाले ने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया है। हैरान मत होइए ... वो बड़े से पोस्टर पर विराट प्लीज मैरी मी लिखकर घूम रहा है। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
इस बात से विराट के फैंस तो हैरान ही हैं साथ ही अनुष्का को भी झटका लग सकता है। गुड लुकिंग होना अब खतरे से खाली नहीं, कोई भी पीछे पड़ जाता है। हर दिन सुर्खियों में रहने वाले विराट कोहली भी सदमे में हैं। विराट ने इस प्रपोजल का कोई जवाब नहीं दिया है।
भले ही भारत और पाकिस्तान घोर विरोधी हों, लेकिन क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है, जो भारतीय खिलाड़ियों के दीवाने हैं। लोग इस वायरल फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस पाकिस्तानी फैन को लोग क्रिकेट का असली फैन बता रहे हैं, हालांकि उसका मजाक उड़ाने वालों की तादात भी कम नहीं है।