विस्तार
पेन एक ऐसी कॉमन चीज़ है, जिसे हर इंसान ने नियमित रूप से इस्तेमाल किया है। पर उसे इस्तेमाल करते समय हम सभी ने एक चीज़ पर गौर फ़रमाया होगा, वो है बाल प्वाइंट पेन के अंत में या ढक्कन में ऊपर की तरफ हुआ एक छेद। हम में से शायद ही कुछ लोग होंगे, जिन्हें इस बात का पता होगा कि छेद आखिर होता क्यों है?
सामन्य रूप से लोग यह मानते हैं कि पेन के ढक्कनों में छेद इसलिए दिया जाता है, ताकि पेन के निब की इंक ना सूखे। पर इस बात को सही नहीं माना जा सकता, क्योंकि इस तथ्य को इंक सूखने और न सूखने दोनों ही अवधारणा में बताया जा सकता है। लेकिन यह वह कारण नहीं है, जिस वजह से यह छेद पेन के कैप में या निचले हिस्से में दिया जाता है।
एक और बात यह है कि यह छेद पेन के बंद होने और खुलने पर वायु के दबाव को सामान रूप से बनाये रखता है। मगर यह बात सिर्फ़ उन पेन में सही बैठती है, जिन के ढक्कन दबा के बंद होते हैं, घुमा के बंद होने वाले पेन के लिए यह बात ग़लत है।
लेकिन इसका सबसे अहम कारण ये है कि कई लोगों को आदत होती है मुहं में पेन डालने की। ज़्यादातर छोटे बच्चे ऐसा करते हैं। अगर ग़लती से पेन की कैप मुंह में चली जाए तो क्या होगा आपने सोचा है? अगर कैप में छेद न होता तो हवा क्रॉस नहीं हो पाती जिससे जान भी जा सकती है। इस वजह से पेन की कैप में ेक छोटा सा छेद बनाया जाता है। ताकि अगर कोई बच्चा निगल जाए तो उसकी जान को ख़तरा थोड़ा कम हो।
तो भईया छेद भले ही छोटा हो लेकिन जानकारी बड़ी है... पढ़ते रहिए firkee.in