विस्तार
अभी स्मार्टफोन का जमाना है। स्मार्टफोन में आत्मा की तरह बसती हैं ऐप्स। ये ऐप्स यूजर्स के काम को आसान तो करती ही हैं साथ ही कई तरह के प्रयोग करने का मौका भी देती हैं।
प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर हजारों ऐप्स हैं। रोजाना नई-नई ऐप्स लॉन्च भी हो रही हैं। ऐसे में छोटे से फोन में कौन सी ऐप हो और कौन सी नहीं ये तय करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ ऐप्स बड़ी मजेदार होती हैं।
हम कुछ ऐसी ऐप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो कि आपको बड़ा मजा देंगी, दूसरों को चौंकाएंगी भी और आपके काम भी आएंगी। ऐप्स की जानकारी के लिए देखें ये वीडियो
गूगल का ये ऐप प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है। सेल्फीस्सिमो ऐप उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है जो कि सेल्फी के शौकीन हैं। खास बात ये है कि इस ऐप में आपको क्लिक नहीं करना पड़ेगा बस आपको पोज करते रहना है और इसकी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी अपने आप सेल्फी लेती रहेगी।
बाद में आप एक बेहतरीन सी सेल्फी को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को चार स्टार मिले हैं।
ऐप का लिंक - https://goo.gl/WBSS5H
इन दिनों यूट्यूब वीडियो बनाने का खूब चलन है। लेकिन वीडियो के साथ ही बेहतरीन थंबनेल भी बनाना जरूरी है। इसके अलावा ग्राफिक्स का इन दिनों काफी महत्व बढ़ गया है। तो कैनवा ऐप आपको यह सुविधा उपलब्ध कराता है। कैनवा में बहुत से फीचर्ड डिजाइन हैं, फ्री फोटोज हैं। इसके अलावा भी कई सारे काम के फीचर्स हैं। जो कि यूजर के काम के हैं। गूगल पर इस ऐप को 4.5/5 स्टार मिले हैं।
ऐप का लिंक - https://goo.gl/d4dWLC
भाषा- ये है तो आप कहीं भी किसी से भी बात कर सकते हैं। लेकिन असली समस्या तब आती है जब आपको दूसरी भाषा नहीं ंआती। यह ऐप ऐसे ही यूजर्स के लिए है। जो कि अलग-अलग भाषा सीखना चाहते हैं। हालांकि यह थोड़ा सा कठिन ऐप है क्योंकि भाषा का मामला है लेकिन आपको निराश नहीं करता। गूगल पर इस ऐप को करीब 5 स्टार मिले हैं।
ऐप का लिंक - https://goo.gl/7Vk5GD