विस्तार
दुनिया में कुछ चीजें ऐसी बनाई जाती हैं कि देखने पर सोचना पड़ता है कि आखिर क्या सोचकर इनका निर्माण किया गया है। इनमें से ज्यादातर निर्माणों को यह सोचकर बनाया गया है कि कपल्स एक साथ इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। इन अविष्कारों को हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरित होकर भी अंजाम दिया गया। आप भी देखें और सिर पकड़ कर सोचें कि आखिर ये है क्या।
कपल्स कमोड
Twadaloo नाम की कंपनी ने हॉलीवुड की फिल्म से प्रेरित होकर यह टॉयलेट सीट बनाई थी। जहां कपल्स को एक दूसरे से इतना प्यार था कि वो टॉयलेट भी साथ में जाते थे। कंपनी का कहना था कि ये टॉयलेट उन लोगों के लिए है जो फ्रेश होने के दौरान गपशप मारना चाहते हों। शुरुआत में इसे काफी पसंद किया गया था लेकिन बाद में इसकी आलोचना होने लगी।
पब्लिक प्लेस में प्यार करने वाले लोगों के लिए इसे बनाया गया था। ताकि बीच बाजार में वो आशिकी-टू वाला सीन भी दे सकें और बात छिपी की छिपी रह जाए। हांलाकि हिंदुस्तान में इसके बिकने के चांसेज कम हैं। क्योंकि यहां तो खुल्लम खुल्ला प्यार करने वालों पर लाठी-डंडे चल जाते हैं।
जिन कपल्स के लिए कपल्स कमोड बनाया गया था उन्हीं लोगों के लिए डबल टब बनाया गया है। यहां साथ साथ नहा भी सकते हैं। वैसे ये किसी अजूबे से कम नहीं है।
लॉन्ग डिस्टेंस वालों के लिए यह शानदार अविष्कार था। इसमें लगी डिवाइस पार्टनर की दिल की धड़कनों को सुनाती है। तकिया के अंदर एक तरह का रिसीवर लगा होता है जो एक दूसरे की धड़कनों को रिकॉर्ड करके पार्टनर को सुनाता है। अहसास होता है कि साथी आप ही के साथ लेटा हुआ है।
बर्फीली वादियों में एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलना हर कपल चाहता है लेकिन टेंपरेचर उन्हें जेब से हाथ निकालने नहीं देता। ऐसे में नये जोड़ों के लिए यह खास तरह का गलब्स तैयार किया गया है। यहां सर्दी भी नहीं लगती और हाथ पकड़े भी रह सकते हैं। है न कमाल का।
जिन लोगों को बारिश की फुहारों का अहसास लेते हुए इश्क करने की इच्छा हो, उनके लिए यह खास तरह का छाता तैयार किया गया है। इसमें दो हैंडल हैं और ऊपर वाले कपड़े का आकार भी ज्यादा है।