Home Lifestyle Top 10 Famous And Historical Forts Of India

भारत के 10 प्रसिद्ध ऐतिहासिक किले और उनकी भव्यता

Rahul Ashiwal Updated Mon, 16 Jan 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
925738452s
925738452s
विज्ञापन

विस्तार

वैसे तो भारत में किलों की कमी नहीं इसलिए इसे किलों या गढ़ों (फोर्ट) का देश भी कहा जाता है। भारत में देखा जाए तो सबसे ज्यादा किले और गढ़ राजस्थान में पाए जाते हैं, जिनकी भव्यता देखते ही बनती है और जो अपने आप में किसी न किसी ऐतिहासिक घटना को समेटे हुए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सारे किले और गढ़ राजस्थान में ही हैं, भारत के और राज्यों में भी बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक किले मौजूद हैं। आइए आज आपको बताते हैं भारत के 10 सबसे खूबसूरत किलों के बारे में....
 

1.कुम्भलगढ़ का किला, राजस्थान (Kumbhalgarh Fort, Rajasthan)Kumbhalgarh-Fort-src-Flickr-zanzibarcordoba

भारत के सबसे खूबसूरत किले की बात करें तो सबसे पहला नम्बर आता है कुम्भलगढ़ का। राजस्थान के राजसमन्द में स्थित कुम्भलगढ़ फोर्ट का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था। इस फोर्ट की दो ख़ास विशेषताएं है। पहली, इस फोर्ट की दीवार विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है जो कि 36 किलो मीटर लम्बी है तथा 15 फ़ीट चौड़ी है। दूसरी, इस दुर्ग के अंदर 360 से ज्यादा मंदिर हैं जिनमें से 300 प्राचीन जैन मंदिर तथा बाकी हिन्दू मंदिर हैं। यह एक अभेद किला है जिसे दुश्मन कभी अपने बल पर नहीं जीत पाया।
 

2.जैसलमेर किला,राजस्थान (Jaisalmer Fort, Rajasthan)The_Golden_History_of_Jaisalmer_Fort_1

यह दुनिया के सबसे बड़े किलों में एक है और राजस्थान में स्थित है। इसे रावल जैसवाल ने थार रेगिस्तान के बीचों-बीच बनवाया गया था। जैसलमेर किले को सोनार किले के नाम से भी जाना जाता है। ये गोल्डन किला शहर से 76 किमी दूर त्रिकुटा पहाड़ी पर त्रिकोण आकार में बनाया गया है। इसे भारत का दूसरा सबसे पुराना किला माना जाता है। किले में सबसे ज़्यादा आकर्षक जैन मंदिर, रॉयल पैलेस और बड़े दरवाजे हैं।
 

3.गोलकोंडा किला, हैदराबाद (Golconda Fort. Hyderabad)golcunda

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर में गोलकोंडा किला काकतिया राजा ने बनवाया था। यह किला अपने समृद्ध इतिहास और राजसी भव्य संरचना के लिए जाना जाता है। गोलकुंडा कोल्लूर झील के पास हीरे की खान के लिए भी फेमस है। इस किले को हैदराबाद के सात आश्चर्य के रूप में जाना जाता है।

4.लाल किला, आगरा (Lal Qila, Agra)
lal-qila

उत्तर प्रदेश के ताज महल से 2 किमी की दूरी पर लाल किला बनाया गया है। इस किले को सिकंदर लोधी ने आगरा में रहने के लिए बनवाया था। इस किले को यूनेस्को विरासत में दर्जा हासिल है। यह यमुना नदी के किनारे बनाया गया है।
 

5.चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान (Chittorgarh Fort, Rajasthan)925752679s

चित्तौडगढ़ को किलों का शहर कहा जाता है। यहां पर आपको भारत के सबसे पुराने और आकर्षक किले देखने को मिलेंगे। उन्हीं किलों में से एक चित्तौड़ का किला है। यह किला बेराच नदी के किनारे बनाया गया है। नदी के किनारे स्थित होने के कारण इसे पानी का किला भी कहा जाता है क्योंकि इस किले में 84 पानी के निकास की जगहें हैं, जिनमें से 24 आज के समय में सही स्थिति में हैं।

6.लाल किला ,दिल्ली (Lal Quila, Delhi)
red-fort-delhi1

भारत का सबसे आकर्षक और मशहूर किलों में लाल किले का नाम आता है। यह किला दिल्ली में स्थित है। इसे मुग़ल शासक शाहजहां ने बनवाया था। इस किले की दीवारें लाल पत्थर की हैं। यही वजह है कि इसे लाल किला नाम से जाना जाता है। इस किले के अंदर देखने लायक कई चीजें हैं। मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास देखने के लिए काफी लोग रोज़ ही आते हैं। यह किला यमुना नदी के किनारे है। इस किले में आपको पुरातात्विक म्यूज़ियम और युद्ध से जुड़ी जानकारी देने वाले म्यूज़ियम भी देखने को मिलेंगे। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक है जहां से देश के प्रधानमंत्री देश के लोगों को संदेश देते है औैर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं।
 

7.पन्हाला किला, महाराष्ट्र (Panhala Fort, Maharashtra)Ambarkhana_on_Panhala

महाराष्ट्र में कोल्हापुर के पास सहयाद्री पर्वत में इस किले को बनाया गया है। यह किला मराठा शासकों की याद दिलाता है। महाराष्ट्र में ज़्यादातर किले शिवाजी के समय में बनाए गए थे। महाराष्ट्र के पुनडार किला, बहादुरगढ़ किला, अहमदगढ़ किला और रत्नगढ़ किले में आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ये किले ट्रैकिंग के लिए बेहद फेमस हैं। महाराष्ट्र का मुरुद ज़िला 'जंजीरा' और खूबसूरत बीच के लिए फेमस है।
 

8.ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश (Gwalior Fort, Madhya Pradesh)Gwalior-Fort-11

ग्वालियर का किला राणा मानसिंह तोमर ने मध्य प्रदेश में बनवाया था। यह किला ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। इस किले के आकर्षण का केंद्र सास-बहू मंदिर और गुजारी महल है। इसमें मंदिर और म्यूज़ियम भी है। यह राजसी स्मारक भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है।
 

9.मेहरानगढ़ किला, राजस्थान (Mehrangarh Fort, Rajashthan)tur-v-indiju-radjastan-holi-46_0

मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है। यह 500 साल से भी ज़्यादा पुराना और सबसे बड़ा किला है। यह किला काफी ऊंचाई पर स्थित है। इसे राव जोधा द्वारा बनवाया गया था। इस किले में सात गेट हैं। प्रत्येक गेट राजा के किसी युद्ध में जीतने पर स्मारक के रूप में बनवाया गया था। चामुंडा देवी का मंदिर और म्यूज़ियम इस किले के अंदर ही हैं। इस किले का म्यूज़ियम राजस्थान का सबसे अच्छा म्यूज़ियम माना जाता है।
 

10.कांगड़ा किला, हिमाचल (Kangra Fort, Himachal)Kangra-Fort-From-the-East

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में बाणगंगा और माझी नदियों के संगम पर कांगड़ा के शाही परिवार ने इस किले का निर्माण किया था। यह किला दुनिया के सबसे पुराने किलो में से एक है। यह हिमालय का सबसे बड़ा किला और इंडिया का सबसे पुराना किला है। इस किले में वज्रेश्वरी मंदिर है, जिसका काफी महत्व है। ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree