विस्तार
दुनिया का सबसे घातक हथियार परमाणु बम को समझा जाता है लेकिन अगर किसी 'पति' से पूछो तो वो कहेगा दुनिया का सबसे खतरनाक 'शस्त्र' 'बीवी' होती है। अगर इस शस्त्र से प्रहार किया जाए तो उससे बच पाना नामुमकिन है। मगर सोशल मीडिया सारे मर्ज की दवा तलाश ही लेता है। लीजिए पेश है सोशल मीडिया पर सामने आया ऐसा वीडियो जो दुनिया को बड़े काम की एक सलाह दे रहा है। वो सलाह है सबसे खतरनाक हथियार से बचने की।
बीवी को सही करने का तरीका देखते ही आपको तेज हंसी छूट सकती है। जी हां, वीडियो में कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक महिला झूले पर बैठी झूला झूल रही है। जैसे-जैसे झूले की रफ्तार बढ़ती है तो महिला तेज तेज चिल्लाते हुए झूले को रोकने की बात कहती है। लेकिन इस पर भी झूला नहीं रुकता।
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह बीवी से परेशान किसी पति ने ही बनाया होगा। उसकी पूरी मंशा रही होगी कि वह बीवी को किसी खतरनाक झूले पर बैठा दे और फिर उसका वीडियो बनाए। हो सकता है कि वह दुनिया को ये बतलाना चाह रहा हो कि उसने परमाणु से भी खतरनाक हथियार से बचने का उपाय तलाश लिया है।