इस जहरीले पेड़ के पास जाने से डरते हैं लोग, चली जाती है जान, वजह जान हो जाएंगे हैैरान
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:10 PM IST
दुनिया में बहुत ही चीजें ऐसी होती हैं जिनसे हमे मुकसान पहुंच सकता हैं इसलिए उनसे हमेशा दूर रहने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या अपने कभी किसी ऐसे पेड़ के बारे में सुना है जो इतना खतरनाक है की जिसके पास तक जाने की मनाही है।
ये पेड़ इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है इसलिए इस पेड़ के आस-पास चेतावनी वाले बोर्ड लगे रहते हैं।हम जिस पेड़ की बात कर रहे हैं उसका नाम मैंशीनील है।ये दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ कहा जाता है।
फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाए जाने वाले इस पेड़ के तने से निकलने वाला रस इतना जहरीला होता है कि इंसानों के स्किन से कॉन्टैक्ट होने पर छाले पड़ जाते हैं।पेड़ के सेब जैसे फल का एक टुकड़ा खाने पर भी इंसान की मौत हो सकती है।
इस बात का परिक्षण करने के लिए निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के वैज्ञानिक ने इस पेड़ के फल को एक बार चखा था। पहले तो फल कड़वा लगा बाद में जाकर उनकी हालत बिगड़ने लगी अगर उनको समय पर इलाज नहीं मिलता तो मौत भी हो सकती थी।
अगर इस पेड़ का रस किसी की आंखों तक पहुंच जाए तो वह शख्स अंधा हो सकता है। इतना ही नहीं, पेड़ की लकड़ियों को जलाने पर निकलने वाला धुआं भी अगर आंखों तक पहुंच जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है। मैंशीनील के पेड़ की ऊंचाई लगभग 50 फीट तक होती है।