दूध पिला रही मां के हाथों से बच्चा छीन ले गया बंदर, इसके बाद जो हुआ वो जानकर दिल दहल जाएगा
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:41 PM IST
गाय, बंदर और कुत्ते जैसे जानवर रिहायशी इलाकों में दिख जाएं तो लोगों को ज्यादा टेंशन नहीं होती है। क्योंकि अमूमन ये जानवर लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कुछ एक जानवर तो मोहल्ले के लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। लेकिन आगरा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद आपका दिल दहल जाएगा।
घटना आगरा के रुनकता की है। कस्बें में एक छोटा सा परिवार है। परिवार में योगेश और नेहा हैं। 2 साल पहले शादी हुई थी और 12 दिन पहले घर में नन्हा मेहमान आया था। लेकिन इन खुशिया पर एक खूनी बंदर ने अपना पंजा मार दिया। उसके नाखूनों ने योगेश और नेहा के सपनों को तार-तार कर दिया।
सोमवार सुबह नेहा, मासूम को दूध पिला रही थी। छत के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। तभी कमरे में एक बंदर आ गया। उसने नेहा को डराते हुए उसकी गोद से मासूम को छीना और किसी फल की तरह लेकर दौड़ने लगा।
उसके बाद जो हुआ वो किसी ने सोचा न था। बंदर ने मामूम की फूल सी नाजुक गर्दन पर दांत चुभा दिए। खून से लथपथ वो मासूम के नाजुक शरीर को किसी मांस के लोथड़े की तरह लथेड़ते हुए ले गया और छत पर ले जाकर छोड़ दिया।
बच्चे की इस हालत को देखकर नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शोर-शराबा सुनकर परिवार वाले पहुंचे। बच्चे को लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
वैसे तो शहर में बड़े-बड़े तुर्रम खां रहते हैं लेकिन इन बंदरों का इलाज किसी के पास नहीं है। कुछ दिनों पहले भी एक महीने के बच्चे पर बंदरों ने जानलेवा हमला किया था। बच्चे की हालत नाजुक और वह आसीयू में भर्ती है। नेता-परेता और डींग मारने वाले लोगों का जमघट लगा हुआ है। लोग एक मां का दर्द और बाप के वियोग को समझ नहीं पा रहे हैं बल्कि अपनी गलती दूसरे पर थोपने का चक्रव्यूह रच रहे हैं।