Home Mystery World Mysterious Places Same Like Bermuda Triangle

बरमूडा ट्राइएंगल जैसे और भी रहस्य हैं धरती पर!

Updated Sat, 21 May 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
bermuda-triangle-hd-wallpaper_1107989732
bermuda-triangle-hd-wallpaper_1107989732
विज्ञापन

विस्तार

बरमूडा ट्राइएंगल की आपने अनेको कहानियां सुनी होंगी सबसे अधिक संख्या में यही से शिप और प्लेन गायब हुए है। लेकिन दुनिया में सिर्फ बरमूडा ट्राइएंगल  ही नही कई ऐसी और भी जगह है। जहां पर आदमी से लेकर जहाज और शिप गायब हो चुके है। जिसका रहस्य आज तक कायम है। जाने कौन-कौन से ऐसे अनोखी जगह धरती पर है।

बरमूडा ट्राइएंगल/ Bermuda Triangle

triangleस्थित : यह क्षेत्र ब्राजील के तट से करीब 300 किमी दूरी पर है। बरमूडा ट्राइएंगल के क्षेत्रफल को लेकर अलग-अलग मत हैं।  इसे 13 लाख वर्ग किमी से लेकर 15 लाख वर्ग किमी तक माना जा रहा है। घटनाएं :सेटेलाइट और अंतरिक्षण यान की सिस्टम काम करना बंद कर देते हैं। हबल टेलिस्कोप वास्तव में बंद कर दिए जाते हैं, जब ये यहां से गुजरते हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जब इस क्षेत्र में होता है, तो उस समय स्पेसवॉक का शेड्यूल बंद कर दिया जाता है। यह दिन में पांच बार होता है। दुनिया में सबसे अधिक विमान लापता होने की घटनाएं इसी क्षेत्र में हुई हैं।

मिशिगन ट्राइएंगल /Michigan Triangle

22स्थित: यह जियोग्राफिकल ट्राइएंगल मिशिगन लेक के मध्य में स्थित है।लेक मिशिगन अमेरिका की सबसे पांच बड़ी झीलों में से दूसरी नंबर की है। यह 307 मील लंबी और 188 मील चौड़ी है। लेक मिशिगन इलिनॉइस, मिशिगन, इंडियाना और विस्कानसिन राज्य तक फैली है। घटनाएं : यहां कई प्लेन और शिप गायब हो चुके हैं। मिशिगन लेक में करीब 40 प्लेन लापता हो चुके हैं। जून 1950 में न्यूयॉर्क से नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट -2501 ने मिनेअपोलिस से उड़ान भरी और लेक मिशिगन में फंस गया। 55 यात्रियों में से कोई भी नहीं बच सका। विमान का भी कुछ पता नहीं चल सका। 28 अप्रैल 1937 को ओएम मैकफारलैंड मालवाहक शिप विस्कानसिन के पोर्ट वॉशिंगटन के लिए रवाना हुआ। यह जब मिशिगन ट्राइएंगल से होकर गुजरा था। इसका एक कैप्टन जॉर्ज आर. डोनर अपने कैबिन से गायब हो गया था। उसका कैबिन भी अंदर से बंद मिला था। कई रहस्यमयी आकृतियां देखने की रिपोर्ट्स आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक स्पेशल लेक रिपोर्टिंग सर्विस शुरू की। इसमें ऐसी घटनाओं को दर्ज किया जाता है।

एंगिकुनी लेक / Angikuni lake

0स्थित: एंगिकुनी लेक कनाडा के किवलिक रीजन में नुनावुट में यह कैजान नदी से लगी हुई है। घटनाएं : एक गांव के लोगों के गायब होने का एक मिथक प्रचलित है। एंगिकुनी लेक के किनारे बसे गांव के सारे लोग 1930 में एक दिन अचानक गायब हो गए। एक व्यक्ति जो लाबेल इस गांव में आया, तो उसने देखा कि घर के चूल्हों खाना पकाने लिए रखा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि सारे लोग अधूरा काम ही छोड़कर गायब हो गए। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। इस गांव की आबादी लगभग 2000 तक रही होगी।

दानव का समुद्र /The Devil's Sea

24इसे डेविल्स या ड्रैगन का ट्राइएंगल कहते हैं। यह प्रशांत महासागर में ठीक उसी तरह की पहेली बना हुआ जैसा अटलांटिक में बरमूडा। जापान की सरकार ने इस क्षेत्र में मछुआड़ो को फिशिंग करने से भी मनाही कर चुकी है। स्थित : यह जापान के पास स्थित है। घटनाएं : विचित्र रोशनी, वस्तुएं और मानव आकृतियां दिखाई देती हैं। रहस्मयी ढंग से लोग यहां गायब हो जाते हैं। जापान की सरकार ने 1952 में इस क्षेत्र की घटनाओं की सत्यता जानने के लिए एक टीम को शिप कैओ मारु नंबर 5 में भेजा था, लेकिन क्रू मेंबर और 31 लोगों समेत यह गायब हो गया। इस डेविल्स सी से एक अन्य स्टोरी खतरनाक आक्रमणकारी कुबलाई खान से भी जुड़ी हुई है। वह जापान पर हमला करना चाहता था। इस कोशिश में उसके 40,000 लोग इस क्षेत्र में गायब हो गए।

ब्रिजवाटर ट्राइएंगल /Bridgewater Triangle

Sunplusस्थित : बोस्टन (अमेरिका )के ठीक साउथ से दक्षिणपूर्वी मैसाचुसेट्स में। यह 200 वर्ग किमी में क्षेत्र फैला है। घटनाएं :  इस क्षेत्र में कई विचित्र और रहस्यमय जीव और रोशनी दिखाई देती रही है। 1970 में कई रिपोर्ट्स आई थीं कि यहां लंबे बालों वाले वानर दिखाई देते थे। 1976 में दैत्य की तरह लाल आंखों वाला व्यक्ति एक कुत्ते के साथ दिखाई देता था। यहां कई बार रहस्यमयी एक ब्लैक हेलिकॉप्टर दिखाई देता रहा है।

 बेननिंगटन ट्राइएंगल /Bennington Triangle

28स्थित : अमेरिका के साउथवेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है। यह रहस्यमयी ट्राइएंगल ग्लासटेनबरी माउंटेन के मध्य में स्थित है। इस पास बेननिंगटन, वुडफोर्ड, सॉफ्ट्सबरी और समरसेट स्थित हैं। घटनाएं : इस इलाके में बड़े पैरों वाली मानव आकृतियां, विचित्र आवाजें और रोशनी दिखाई देती है। अमेरिकी इसे श्रापित इलाका मानते हैं। किंवदंती है कि यहां बालों वाला जंगली इंसान घूमता है और जंगलों में कई रहस्यमयी जानवर दिखाई देते हैं। 1945 में मेंडी रिवर्स नाम का व्यक्ति इस क्षेत्र में गाइड का काम करता था। 12 नवंबर 1945 को वह ने कैंप लौटते वक्त रास्ते में कहीं खो गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। यह घटना पास के लंबे रेल रोड पर हुई थी। 75 वर्षीय मेंडी इस इलाके के चप्पे-चप्पे से परिचित था। 1949 में तीन शिकारी इस इलाके में गायब हो गए। इसके बाद उनका पता कभी नहीं चल सका। 1949 में जेम्स ई. जेफोर्ड नाम का व्यक्ति बेननिंगटन क्षेत्र में गायब हो गया। इसके बाद उसका भी पता नहीं चल सका।

सान लुइस वैली /San Luis Valley

coloradoufosस्थित : अमेरिका के कोलोरोडो राज्य में फैली सान लुइस वैली न्यू मैक्सिको के कुछ हिस्से तक में फैली है। 8000 वर्ग मील क्षेत्रफल वाली यह वैली 196 किमी लंबी और 119 किमी चौड़ी है। घटनाएं : रहस्यमयी आकृतियां दिखाई देना।पालतू जानवरों को मारने की घटनाएं। इनके शरीर में घाव दिखाई देता था। शरीर का अंग भी गायब होते हैं, लेकिन खून की एक भी बूंद दिखाई नहीं देना। जूडी मेसोलिन नाम की महिला ने यूएफओ अपने खेत पर देखी। वह वर्ष 2000 से अब तक 50 से अधिक यूएफओ दिखने की घटनाओं की गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree