अंतरिक्ष सदा से जिज्ञासाओं का केंद्र रहा है। इसने न जाने कितने सारे रहस्यों को अपने भीतर समेट रखा है। नासा के साथ देश दुनिया की तमाम स्पेस एजेंसियां इसके रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में नासा ने एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्लेनेटरी नेबुला NGC 6543 की अवाज सुनाई आ रही है। इस नेबुला को कैट आई नेबुला भी कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेबुला अंतरिक्ष में गैस और धूल के मिश्रण से बने बादल होते हैं। ये आकार में इतने बड़े होते हैं कि इनकी सीमा हजारों प्रकाश वर्षों तक फैली होती है। नेबुला अंतरिक्ष में नए तारों को बनाने का काम करते हैं।
वीडियो में नासा ने सोनिफिकेशन तकनीक से कैट आई नेबुला की अवाज को रिकॉर्ड किया है। इस नेबुला की अवाज को रिकॉर्ड करने के बाद नासा ने इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया। सोनिफिकेशन एक खास तरह की तकनीक है। इस तकनीक के अंतर्गत नासा अंतरिक्ष से आ रहे आकड़ों का प्रोसेस करके उसको ध्वनि में रूपांतरित करता है। कैट आई नेबुला के साथ भी नासा ने यही किया।
देखिए वीडियो
आपको बता दें कि अंतरिक्ष की गूढ़तम खोज में नासा लंबे समय से लगा हुआ है। हाल ही में उसने पर्सिवरेंस रोवर को मंगल की सतह पर उतारा था। इस मिशन ने पूर विश्व भर में खूब सुर्खियां बटोरी थी। पर्सिवरेंस रोवर का मकसद मंगल पर प्राचीन जीवन के सबूतों को ढूंढना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगल की सतह पर करोड़ो साल पहले पानी था। नासा आने वाले समय में अर्तेमिस मिशन के सहारे चांद पर पहली महिला को भी उतारने वाला है।
नासा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको अब तक 26 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कई सारे लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वे इस वीडियो को अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर भी कर रहे हैं।