प्रियंका की सास ने दिया अपनी बहू को दिया अनमोल तोहफा, कीमत इतनी कि दुल्हन के सारे गहने आ जाएं
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:08 PM IST
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब जोनस परिवार की बहू बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में गिफ्ट की चर्चा होना तो आम बात है। लेकिन सेलिब्रिटी की शादी में सबसे खास रिश्तेदार का तोहफा खास न हो तो ये भी हो नहीं सकता। बता दें कि निक जोनस की मां डेनिस जोनस ने प्रियंका को एक बेहद कीमती ईयररिंग्स गिफ्ट किये हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे।
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक प्रियंका का सासु मां डेनिस और जोनास परिवार ने घर की दूसरी बहू का बड़े ही प्यार से स्वागत किया है। खबर के मुताबिक डेनिस ने अपनी बहू प्रियंका को बेहद ही गॉर्जियस इयररिंग्स दी हैं। इन ईयररिंग की कीमत 79,500 डॉलर यानी लगभग 55.46 लाख रुपए है। इसमें 6.7 कैरेट के 170 स्टोन जड़े हुए हैं।
क्रिश्चियन शादी के वक्त वायलिन बजाने के लिए हायर की गई कलाकार कुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि जब उसने निक और प्रियंका के वचन सुने तो वो खुद बेहद इमोशनल हो गईं, ये वचन दोनों लिखकर लाए थे। कुष्मिता ने बताया कि वो अपने आपको बेहद लकी मानती हैं कि प्रियंका की शादी में उन्हें परफॉर्म करने लायक समझा गया।
निक की साली परिणीति चोपड़ा ने दीदी प्रियंका की मेहंदी सेरेमनी की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं। परिणीति ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि दुल्हन की सहेलियों का काम होता है कि वो उसे खुश और पूरे टाइम कंफर्टेबल रखें। हमें अब इस बात चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि निक ने ये वादा किया है वो दुल्हन को पूरी जिंदगी खुश रखेंगे, वेलकम टू द फैमिली निक जीजू। मैं बहुत खुश हूं कि जोनास और चोपड़ा फैमिली अब एकसाथ हो गई है।
निकयंका शादी में फोटोज और वीडियो शूट का पूरा काम उसी कंपनी को दिया गया है जिसने अनुष्का-विराट और दीपवीर की शादी को कवर किया था। निकयंका के दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होगा। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की फिलहाल तारीख सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका-निक ने शादी के कवरेज राइट्स करीब ढाई मिलियन डॉलर में बेचे गए। इसलिए मेहमानों से एफिडेविट लिया गया ताकि वो कोई जानकारी शेयर नहीं करें।
आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैशन मैगजीन वोग के लिए लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है। मैगजीन ने प्रियंका और निक की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की गई इन चार अलग-अलग तस्वीरों में प्रियंका और निक की इंटीमेसी साफ देखने को मिल रही हैं। दोनों की नजदीकियां देख कर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।