अब ट्रांसजेंडर भी बच्चे को जन्म दे सकते हैं। जी हां, अमेरिका में एक मामला सामने आया है जहां एक ट्रांसजेंडर ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद जब उस ट्रांसजेंडर को लोगों द्वारा मां कहकर बुलाया गया तो वो नाराज हो गया। बच्चे की मां कहते ही ट्रांसजेंडर भड़क गया और काफी उदास हो गया। ट्रांसजेंडर ने कहा, मैं एक पुरुष हूँ और एक बच्चे को जन्म दिया है। अब सिर्फ महिलाएं ही प्रेग्नेंट हो सकती है यह सोच सबको बदलनी चाहिए।
यह ट्रांसजेंडर 37 साल का है और इसका नाम कास्पर विलियम है। विलियम अमेरिका के लॉस एंजेलेस में रहते हैं। वह एक ट्रांसजेंडर पुरुष है। उन्होंने ने बताया कि सात साल पहले वो एक महिला से पुरुष बने,लेकिन अपने प्रजनन अंगो में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं करवाया। उन्होंने ये इसलिए नहीं करवाया क्योंकि वो मां बनना चाहते थे। उन्होंने बताया कि 3 लाख से ज्यादा बार सर्जरी करवा कर उन्होंने अपना ब्रेस्ट ट्रीटमेंट करवाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 में उनकी मुलाकात मलिक नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों को पहली ही नजर में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपना परिवार आगे बढ़ाने का फैसला किया। पिछले साल बेटे हडसन को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे के जन्म पर हुए एक अजीबोगरीब किस्से को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
जब उन्होंने बच्चे को जन्म दिया तो अस्पताल में उन्हें पिता की जगह मां कहकर बुलाया जाने लगा। जो उन्हें काफी बुरा लगा और गहरा सदमा लगा। उनके अनुसार,'ऐसा नहीं है कि ममता सिर्फ औरतों में ही होती है बल्कि पुरुषों में भी होती है। मातृत्व और नारीत्व में बहुत अंतर होता है। इसे लोगों को समझना चाहिए।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि जो इंसान किसी बच्चे को जन्म दे सकता है उसके अंदर ममता है। सिर्फ महिलाएं ही मां बन सकती यह सोच बहुत गलत है।
आगे पढ़ें
थर्ड जेंडर ने भी अब भारत सहित पूरी दुनिया में अपने लिए जगह बना ली है। अब ये बच्चे को जन्म भी दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया जहां एक ट्रांसजेंडर ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन जब उसे मां कहा जाने लगा तो वो भड़क गया।