प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए या फिर छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर लोग किसी न किसी आइलैंड (द्वीप) पर घूमने जाते हैं। आइलैंड की खूबसूरती ऐसी होती है, जो किसी का मन मोह लेती है। लेकिन कई आइलैंड ऐसे भी हैं, जहां पर न जाना ही बेहतर है। आपको बता दें कि खूबसूरत होने के साथ-साथ ये द्वीप बेहद ही खतरनाक हैं। आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे द्वीपों के बारे में बताएंगे, जहां जाने का मतलब मौत को गले लगाना है।
साबा आइलैंड
कैरिबियाई समुद्र के बीच में स्थित साबा आइलैंड देखने में काफी खूबसूरत है। महज 13 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर करीब 2000 लोग रहते हैं। यहां अक्सर समुद्री तूफान और भूकंप आते रहते हैं। साल 1997 के बाद से इस आइलैंड पर भूकंप के झटके काफी बढ़ गए हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां कभी भी भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है।
मियाकेजीमा इजू आइलैंड
मियाकेजीमा इजू आइलैंड दुनिया के खतरनाक द्वीपों में से एक है। इस द्वीप पर जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर पर पहुंच गई है। इस वजह से यहां पर लोग हर समय मास्क पहने रहते हैं। दरअसल, यहां पिछली एक सदी में कई ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। साल 2000 में भी एक भयंकर विस्फोट हुआ था, जिसमें लावा के साथ-साथ भारी मात्रा में जहरीली गैसें निकली थीं। हालांकि, बाद में ज्वालामुखी तो शांत हो गया लेकिन जहरीली गैसों का निकलना नहीं बंद हुआ। इसके बाद से ही इस आइलैंड पर आना लोग कतई नहीं पसंद करते हैं।
री-यूनियन आइलैंड
यह आइलैंड दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, लेकिन यहां जाना काफी खतरनाक होता है। इसके पीछे की वजह यहां शार्क मछलियां हैं। यह खतरनाक मछलियां लोगों को पल भर में मौत की नींद सुला देती हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस आइलैंड के लगभग आधे से ज्यादा तटों पर तैराकी की मनाही है।
ग्रुइनार्ड आइलैंड
स्कॉटलैंड के ग्रुइनार्ड की खाड़ी में बसे ग्रुइनार्ड आइलैंड को भी काफी खतरनाक माना जाता है। दरअसल, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम के एक जहरीले गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यह जगह जहरीली हो गई है। इस गैस की चपेट में अगर कोई आ जाए तो उसकी मौत लगभग निश्चित है।
प्रोवेग्लिया आइलैंड
प्रोवेग्लिया आइलैंड को 'मौत का आइलैंड' कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर लाखों लोगों को जिंदा जला दिया गया था। उसी समय से यह आइलैंड पूरी तरह से वीरान हो गया। प्रोवेग्लिया आइलैंड को लोग भूतहा आइलैंड भी मानते हैं। माना जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाले लोग लौटकर वापस नहीं आ पाते हैं।
आगे पढ़ें
प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए या फिर छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर लोग किसी न किसी आइलैंड (द्वीप) पर घूमने जाते हैं।